अश्लील फिल्में देख उसी तरह से सेक्स करने आता पति, पत्नी ने किया ऐसा इलाज

यूपी से शर्मनाक खबर सामने आई है। गोरखपुर में एक पत्नी ने अपने पति गंभीर आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि उसका इंजीनियर पति अश्लील फिल्में देखकर उसी तरह से सेक्स करने का बनाता था। पत्नी ने पति पर पीरियड्स के दौरान जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली 25 साल की महिला ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में असिस्टेंट इंजीनियर पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गंभीर शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालने का आरोप
बताया जा रहा है कि आरोप लगाने वाली महिला की शादी नौ दिसंबर 2022 को दिल्ली में रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी मायके वालों ने लाखों रुपए खर्च किए थे। आरोप है कि दिल्ली स्थित फ्लैट में पति का व्यवहार और खराब हो गया। महिला ने पति पर पीरियड्स के दौरान जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद उसे ससुराल वाले परेशान करने लगे थे। बेटे की सरकारी नौकरी का हवाला देकर एक करोड़ रुपये दहेज नहीं मिलने का ताना भी देते थे।

जबरन सेक्स करने और अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव
यही नहीं महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान सास, ससुर, देवर और देवरानी उससे मारपीट और गाली-गलौज करते थे। वह परेशान थी। इस बीच वह फरवरी 2023 में पति के साथ दिल्ली चली गई। इसके बाद उसके साथ पति और गलत व्यवहार करने लगा। महिला का आरोप है कि दिल्ली स्थित फ्लैट में रहती थी। फ्लैट में रहने के दौरान पति का व्यवहार और खराब हो गया। पत्नी ने पति पर पीरियड्स के दौरान जबरन सेक्स करने और अप्राकृतिक संबंध के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है।

विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप
पत्नी का आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट करने और अश्लील फिल्में देखकर उसी तरह संबंध बनाने के लिए दबाव डालने की बात भी कही है। पत्नी के मुताबिक उससे मायके से 50 लाख रुपये और लाने का दबाव बनाया जाता था। पत्नी ने की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने 22 सितंबर की शाम पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।