Firozabad News: ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही चलती बस में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है. 4 अगस्त को सामने आई इस घटना में अब फिरोजाबाद कनेक्शन भी सामने आया है. जिस बस में वारदात हुई, वह फिरोजाबाद निवासी अनिल जादौन के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है. मामले के सामने आने के बाद बस मालिक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि घटना की जानकारी उन्हें पुलिस के माध्यम से अगले दिन मिली.

परी चौक से बस में सवार हुई थी लड़की
नाबालिग लड़की ग्रेटर नोएडा के परी चौक क्षेत्र से बस में सवार हुई थी. बस को दिल्ली के कश्मीरी गेट की ओर जाना था. आरोप है कि सफर के दौरान बस में लड़की के साथ गैंगरेप किया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित बस को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर और कंडक्टर समेत अन्य लोगों से पूछताछ की. मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आई है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ये भी पढे़ं
सोशल मीडिया पर सामने आया बस का वीडियो
घटना के बाद संबंधित बस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया. वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया. जांच में बस का संबंध फिरोजाबाद निवासी अनिल जादौन से बताया जा रहा. बस का नंबर UP83AT3789 बताया गया है. मामले की जानकारी सामने आने के बाद बस मालिक ने पुलिस के सामने आवश्यक दस्तावेज और ड्राइवरकंडक्टर से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही है.
बस मालिक ने क्या कहा?
बस मालिक अनिल जादौन ने बताया कि बस उनके नाम पर ही पंजीकृत है. उनके मुताबिक, बस 27 जुलाई को परी चौक क्षेत्र में काम के लिए गई थी. इसके बाद बस करीब एक सप्ताह वहां खड़ी रही. 4 अगस्त की शाम बस वहां से निकली थी. अनिल जादौन के अनुसार, बस के रास्ते में रुकने और किसी लड़की को बस में बैठाने व बाद में उतारने की जानकारी उन्हें अगले दिन पुलिस से मिली. उन्होंने कहा कि इसके बाद वह कश्मीरी गेट थाने पहुंचे और पुलिस को ड्राइवर व कंडक्टर की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई.
पुलिस को दी ड्राइवरकंडक्टर की पूरी जानकारी
बस मालिक ने बताया कि पुलिस की ओर से मांगी गई जानकारी और जरूरी औपचारिकताएं उन्होंने पूरी की हैं. उनका कहना है कि घटना की जांच में वह पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि बस को काम के लिए हिमगिरी, तिमारपुर भेजा गया था. बस मालिक ने स्वीकार किया कि ड्राइवर और कंडक्टर का पहले से पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था. हालांकि, घटना सामने आने के बाद उन्होंने पुलिस को दोनों की पूरी जानकारी दे दी है.
आरोपियों को सजा मिलने की मांग
अनिल जादौन ने कहा कि जिस किसी ने भी यह अपराध किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी जांच का विषय है कि घटना के समय बस में कौनकौन लोग मौजूद थे और वारदात में उनकी क्या भूमिका थी. पुलिस की जांच और सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.



