भारत को फ्रांस के खिलाफ होने वाले थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले करारा झटका लगा है क्योंकि उसके स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन दाहिनी कोहनी में सूजन के कारण इसमें नहीं खेल पाएंगे। लक्ष्य ने क्वार्टर फाइनल में दो मैच प्वाइंट बचाकर विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी चोउ टिएन चेन पर एक घंटे 28 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 1821 2220 2117 से जीत दर्ज की, जिससे भारत ने चीनी ताइपे पर 30 से जीत हासिल की।

थॉमस कप सेमीफाइनल से पहले भारत को झटका, नहीं खेलेंगे लक्ष्य सेन
थॉमस कप सेमीफाइनल से पहले भारत को झटका, नहीं खेलेंगे लक्ष्य सेन

हालांकि, इस मैच के दौरान लक्ष्य की कोहनी में चोट लग गई थी और वह अभी तक इससे पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं। लक्ष्य के ‘मेंटोर’ और पूर्व भारतीय कोच विमल कुमार ने पीटीआई से कहा, ‘कल चोउ के खिलाफ मैच के दौरान गिरने से लक्ष्य के हाथ में विशेष कर कोहनी के आसपास सूजन आ गई है। उनके पैरों में छाले भी पड़ गए हैं।’ लक्ष्य की अनुपस्थिति में युवा विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव के खिलाफ शुरुआती एकल मैच खेलेंगे। पोपोव ने 2024 में हाइलो ओपन में भारतीय खिलाड़ी को हराया था।

किदांबी श्रीकांत का एलेक्स लैनियर से सामना

विश्व के 30वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत दूसरे एकल मुकाबले में विश्व के 10वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स लैनियर का सामना करेंगे। तीसरे एकल खिलाड़ी के रूप में एचएस प्रणय का सामना विश्व के 17वें नंबर के खिलाड़ी टोमा जूनियर पोपोव से होगा, जिनका भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ 10 का रिकॉर्ड है। यदि मुकाबला एकल से आगे बढ़ता है तो हरिहरन आमसकारुनन और एमआर अर्जुन पहले युगल मुकाबले में एलोई एडम और लियो रॉसी का सामना करेंगे।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला पोपोव बंधुओं से

अंतिम मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला पोपोव बंधुओं से होगा। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि यह कोई झटका है। हमारे पास अच्छी टीम है, हर कोई आत्मविश्वास से भरा है और अगर हम यह मैच जीत जाते हैं, तो उम्मीद है कि लक्ष्य फाइनल के लिए उपलब्ध रहेगा।” टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार मुकाबले आम तौर पर खिलाड़ियों की रैंकिंग के आधार पर होते हैं।

भारत ने 2022 में थॉमस कप जीता

प्रत्येक टीम के सर्वोच्च रैंकिंग वाले एकल और युगल खिलाड़ी आमने सामने होते हैं। यदि खिलाड़ियों को एकल और युगल दोनों में प्रतिस्पर्धा करनी है, तो उन्हें युगल में जोड़ी बनाने से पहले अपने एकल मैच पूरे करने होंगे। फ्रांस के मामले में इसका मतलब है कि पहले तीनों एकल मैच खेले जाएंगे और उसके बाद युगल मैच होंगे। भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने से पदक पक्का हो गया है। भारत ने 2022 में थॉमस कप जीता था। उसने 1952, 1955 और 1979 में कांस्य पदक जीते थे।

चीनी ताइपे को 30 से रौंद भारत थॉमस कप के सेमीफाइनल में

लक्ष्य सेन की जुझारू जीत और सात्विकचिराग व आयुष शेट्टी के शानदार प्रदर्शन से भारत ने थॉमस कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली।