
समर सीजन में कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग ड्रिंक मिल जाएं, तो दिल गार्डनगार्डन हो जाता है। यह ड्रिंक’बीट द हीट’ में मददगार साबित होगी। चिलचिलाती गर्मी में कुछ ठंडा पीने को मिल जाए, तो काफी सुकून मिलता है। वैसे तो आपके फ्रिज में कोल्ड ड्रिंक, छाछ जैसी तमाम चीजें रखी रहती है, जिन्हें पीने में काफी राहत मिलती है। लेकिन जब घर में गेस्ट आएं तो एक बार इस ड्रिंक को जरुर बनाएं। अब आप नींबू पानी या सोडा के बजाय ‘ग्रेप्स मोइतो’ की ड्रिंक को जरुर सर्व करें। इसे बनाना बेहद आसान है। इसके सेवन से ही आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी। अंगूर का मोइतो को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसको दोपहर हो या शाम की पार्टी में ड्रिंक के तौर पर जररु बनाएं। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।
ग्रेप्स मोइतो बनाने की विधि
सबसे पहले आप अंगूर लेकर उसे साफ पानी में अच्छे से धुल लें।
इसके बाद इसको साफ कपड़े या टिशू से पोछ लें।
मिक्सर ग्राइंडर जार लेकर उसमें हरे अंगूर, पुदीने के पत्ते, चीनी, नींबू का रस और गुलाबी नमक डालें।
इन सभी चीजों को डालने के बाद इसे तबतक पीसें, जब तक चिकना पेस्ट न बन जाए।
इसके बाद चम्मच से सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
इसको तब तक ही पीसें जब तक यह एकदम चिकना और अच्छी तरह मिल न जाए।
अब तैयार ड्रिंक को छानकर दूसरे बर्तन में निकालें।
फिर इस मिश्रण को मॉकटेल गिलास में डाल दें।
अब ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से सोडा डालें।
इसके बाद धीरेधीरे से मिलाएं। इसके बाद अंगूर और ताजे पुदीने के पत्तों से सजाएं।
इसके बाद ठंडाठंडा परोसें।
अंगूर मोइतो बनाते वक्त रखें ध्यान
अगर आप परफेक्ट टेस्ट चाहते हैं तो अंगूर को धुलते समय खराब ग्रेप्स को निकाल दें।
अंगूर के दाने खाकर टेस्ट कर लें, ज्यादा खट्टे तो नहीं है।
बर्फ के टुकड़े को बाद में 12 डालें।


