हिमाचली खबर: Lucky Plants for Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के के लिए ये पौधे बहुत ही लकी माने जाते हैं। इन पौधों को सही दिशा में लगाने से घर में धनदौलत की वर्षा होती है। इसके साथ ही पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इनमें से कुछ खास पौधे को धन की देवी माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता जाता है। ये पौधे मां लक्ष्मी को अति प्रिय हैं। इन्हें सही दिशा में लगाने से न केवल घर की सुंदरता में चार चांद लगेगा बल्कि आर्थिक समस्याएं भी दूर होंगी। तो आइए जानते हैं कि वो लकी पौधे कौनसे हैं।

अपराजिता
नीले फूलों वाली अपराजिता की बेल भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। विष्णुप्रिया होने के चलते नीली अपराजिता की बेल माता लक्ष्मी को भी आकर्षित करती है। जिस घर में अपराजिता का पौधा रहता है वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है। इस घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से इसके शुभ परिणाम मिलते हैं।
तुलसी
हिंदू धर्म में तुलसी को अति पावन और पूजनीय माना गया है। जिस घर में तुलसी का पौधा रहता है वहां कभी भी नकारात्मकता नहीं रहती है। रोजाना तुलसी की पूजाकरने से घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती है। घर का भंडार सदैव धनधान्य से भरा रहता है। तुलसी के पौधे को हमेशा घर के उत्तर या उत्तरपूर्व में लगाएं।
मनी प्लांट
कहते हैं कि मनी प्लांट को घर में लगाने से आर्थिक लाभ मिलता है। यह पौधा धन को आकर्षित करता है। वास्तु के अनुसार, इसे जैसेजैसे ऊपर की ओर बढ़ाया जाता है, घर की बरकत भी वैसे ही बढ़ती है। इसे घर के दक्षिणपूर्व में लगाना सबसे शुभ होता है। वहीं ध्यान रखें कि ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेलें कभी जमीन को न छुएं।
शमी का पौधा
शमी का पौधा शनि देव और भगवान शिव को प्रिय है। शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। घर से बाहर निकलते समय आपके दाहिने हाथ की तरफ यह पौधा होना चाहिए। माना जाता है कि शमी का पौधा लगाने से व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और मुनाफा मिलना शुरू हो जाता है।
जेड प्लांट
जेड प्लांट को घर के मुख्य प्रवेश द्वार के दाहिने तरफ रखें। यह पौधा भी धन को आकर्षित करता है। इसके अलावा जेड प्लांट को ऑफिस डेस्ट पर रखने के लिए भी शुभ माना गया है। डेस्ट पर उत्तर दिशा में रखें।
बैंबू का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बैंबू यानी बांस का पौधा लकी माना जाता है। इसे घर के लिविंग रूप के पूर्व या उत्तरपूर्व के कोने में रखना चाहिए। बैंबू का पौधा घर में रखने से सुखसमृद्धि बनी रहती है।



