बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम को फायरिंग हुई. इस घटना से हड़कंप मच गया है. वहीं एक्टर्स की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बीच ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने टाइगर श्रॉफ, उनके परिवार और फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. साथ ही इस हमले के पीछे कथित गैंग की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी और केंद्रीय एजेंसियों से कराने की भी मांग की.

अपने पत्र में AICWA के अध्यक्ष ने कहा कि टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की यह घटना पूरी फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करती है. AICWA ने पत्र के जरिए केंद्र सरकार से तुरंत दखल देने की मांग की है.

‘घटना का वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है’

पत्र में उन्होंने कहा कि ‘टाइगर श्रॉफ पर हमला मुंबई के सबसे प्रमुख इलाकों में से एक जुहू में हुआ. उन पर तब गोली चलाई गई, जब वो अपनी कार के अंदर बैठे थे. इस घटना में दो लोगों को गोलियां लगीं. घटना का वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. घटना में टाइगर श्रॉफ बालबाल बचे.उनकी सूझबूझ के कारण ही एक बड़ी अनहोनी टल गई. अगर उस स्थिति में कोई और होता, तो शायद वह इसे संभाल नहीं पाता. अगर परिणाम कुछ और होता, तो इसके नतीजे अकल्पनीय होते, और सवाल यह उठता कि इसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाता’.

All Indian Cine Workers Association posts, “All Indian Cine Workers Association President Suresh Shyamlal Gupta writes to Union Home Minister Shri Amit Shah over the firing on Tiger Shroff It was a terrifying scene in broad daylight. As Tiger Shroff was fired upon, it looked like a film shoot in progress, but it was real. Bullets were being fired as if it were Diwali firecrackers. It was a horrifying incident for Bollywood, and anyone who watches the video will be shaken. Mumbai’s streets have once again been stained with blood. Tiger Shroff and his family are living in fear. In a strongly worded letter, AICWA has sought urgent central intervention after Tiger Shroff was fired upon in Juhu while sitting in his car. Two persons were hit by bullets. Tiger Shroff narrowly escaped. He has no known controversy or enmity, yet he and his family are now living in fear. This follows attacks on Salman Khan, Saif Ali Khan, Rohit Shetty and Kapil Sharma. Today it is Tiger Shroff. Who is next? AICWA demands:

▪ Full security for Tiger Shroff and his family
▪ NIA and central agencies to probe the gang networks, in coordination with Maharashtra Police
▪ Arrest of the shooters and those who ordered the firing
▪ Fasttrack trial under strict laws
▪ A dedicated task force for the safety of the film industry
▪ Accountability for the repeated failures
▪ Permanent end to the fear of gangsters in Bollywood
▪ A timebound report on the action taken

The film industry gives livelihood to lakhs of people. If the fear of the underworld continues, leading names may be forced to leave Mumbai. Mumbai will not be allowed to go back to the underworld days of the 1990s, and Bollywood will not be allowed to work in the shadow of fear. AICWA stands with Tiger Shroff and his family with full strength.”

— Press Trust of India October 19, 2026

‘सम्मानित अभिनेता हैं टाइगर श्रॉफ’

‘AICWA के अध्यक्ष ने कहा कि टाइगर श्रॉफ का किसी भी विवाद या किसी से भी कोई दुश्मनी होने की जानकारी नहीं है. और वो एक सम्मानित अभिनेता हैं, जिन्हें पूरे देश के दर्शक पसंद करते हैं. फिर भी, उन्हें दिनदहाड़े निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद से टाइगर और उनका पूरा परिवार डर के साये में जी रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि इन अपराधियों के मन से कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है. AICWA पूरी मजबूती के साथ टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने मांग की कि टाइगर श्रॉफ को तुरंत पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए.

बॉलीवुड पर हमलों का सिलसिला

उन्होंने कहा कि टाइगर श्रॉफ पर हुआ हमला कोई इकलौती घटना नहीं है. यह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर हुए हमलों की एक श्रृंखला का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बॉलीवुड हस्तियों के घरों और ठिकानों के बाहर फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं, इनमें लमान खान, सैफ अली खान, रोहित शेट्टी और कपिल शर्मा जैसे एक्टर्स के नाम शामिल हैं. उन्होंने कहा कि आज टाइगर श्रॉफ हैं, कल कौन होगा?.

  • बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग.
  • बांद्रा स्थित घर पर अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला.
  • जुहू में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग.
  • कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर बारबार हमले.

‘फिल्मी हस्तियों को निशाना बनाया जा रहा’

AICWA के अध्यक्ष ने कहा कि इस बार फायरिंग सीधे उस अभिनेता को निशाना बनाकर की गई जो अपनी कार में बैठा था. इससे पता चलता है कि हालात कितने खतरनाक हो गए हैं. उन्होंने कहा कि फिल्मी हस्तियों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है ताकि डर पैदा किया जा सके और उनसे जबरन वसूली की जा सके. उन्होंने कहा कि पिछली घटनाओं में गैंगस्टरों ने खुलेआम जिम्मेदारी ली है, फिर भी उनके पीछे काम करने वाले नेटवर्क सक्रिय हैं. हमले रुके नहीं हैं, और सरकारी तंत्र इन्हें रोकने एवं फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की सुरक्षा करने में विफल रहा है. उन्होंने कहा ‘आज टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है. हम गहरी चिंता के साथ पूछते हैं कि अगला नंबर किसका है?’.

‘सिर्फ बयान देने से काम नहीं चलेगा…’

उन्होंने कहा कि अंडरवर्ल्ड का वह खौफ, जिसे कभी काबू में कर लिया गया था, 2026 में मुंबई की सड़कों पर फिर लौट आया है. किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा दौर दोबारा आएगा. उन्होंने कहा कि सिर्फ बयान देने से काम नहीं चलेगा. बॉलीवुड को वास्तविक सुरक्षा की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारीभरकम टैक्स चुकाने के बावजूद, फिल्म इंडस्ट्री सवाल पूछती है कि आखिर इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा, इसके लोगों पर फायरिंग कब रुकेगी, और अंडरवर्ल्ड का खौफ कब खत्म होगा? मुंबई को 1990 के दशक वाले अंडरवर्ल्ड के दौर में वापस नहीं जाने दिया जाएगा, और बॉलीवुड को डर के साये में काम नहीं करने दिया जाएगा.

AICWA की मांग

  • टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार को पूरी सुरक्षा दी जाए.
  • NIA और केंद्रीय एजेंसियां, महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर गैंग नेटवर्क की जांच करें.
  • गोली चलाने वालों और उन्हें आदेश देने वालों को गिरफ्तार किया जाए.
  • सख्त कानूनों के तहत फास्टट्रैक ट्रायल चलाया जाए.
  • फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा के लिए एक विशेष टास्क फोर्स बनाई जाए.
  • बारबार हो रही सुरक्षा चूक के लिए जवाबदेही तय की जाए.
  • बॉलीवुड से गैंगस्टरों के खौफ को हमेशा के लिए खत्म किया जाए.
  • की गई कार्रवाई पर एक समयसीमा के भीतर रिपोर्ट दी जाए.

फिल्म इंडस्ट्री पर असर

अपने पत्र में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड देश की अर्थव्यवस्था और दुनिया भर में भारत की छवि सुधारने में एक बड़ा योगदान देता है, और यह भारी मात्रा में टैक्स का भुगतान भी करता है. यह आजीविका का स्रोत भी है. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री लाखों लोगों को रोजगार देती है. अगर अंडरवर्ल्ड का डर बना रहा, तो कई बड़े नाम मुंबई छोड़ने पर मजबूर हो सकते हैं.