Featured Image

Mumbai Crime: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार (13 अक्टूबर, 2026) को तुलिंज पुलिस ने एक महिला और एक डॉक्टर पर नालासोपारा में नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण से पैदा हुए बच्चे को बेचने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया.  जिस व्यक्ति पर बच्चे का पिता होने का आरोप है, उस पर भी केस दर्ज किया गया है. उस पर दुष्कर्म के मामले में भी केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि समय से पहले जन्मे बच्चे को अस्पताल से मां की छुट्टी होने के बाद नालासोपारा के एक जोड़े को बेच दिया गया. शिकायत मिलने पर जांच की गई तो दादी पर संदेह हुआ. सख्ती से पूछताछ की गई तो दादी ने स्वीकार किया कि बदनामी के डर से उसने बच्चे को बेच दिया.  तआरोपी पिता पर POCSO एक्ट के तहत दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया. नगर निगम ने सूर्या हॉस्पिटल को सील कर दिया और कहा कि गैर-कानूनी डिलीवरी के मामले में कार्रवाई की जाएगी.

40 हजार रुपये में बेचा गया बच्चा

पुलिस ने बताया कि लड़की ने मंगलवार को नालासोपारा ईस्ट के सूर्या हॉस्पिटल में एक लड़के को जन्म दिया. लड़की की मां ने बच्चे को एक नि:संतान जोड़े को 40,000 रुपये में बेचने का फैसला किया. इस जोड़े की मुलाकात नाबालिग की मां से एक डॉक्टर ने कराई थी, जो वसई-विरार नगर निगम द्वारा संचालित नागरिक अस्पताल में काम करता है. वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के प्राइवेट क्लिनिक पर छापा मारा. तुलिंज पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर विजय जाधव ने बताया कि हमने डॉक्टर और बच्चे की दादी पर बच्चा बेचने के अपराध के लिए और बच्चे के पिता पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत दुष्कर्म का केस दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया कि समय से पहले जन्मे बच्चे को अस्पताल से मां की छुट्टी होने के बाद नालासोपारा के एक जोड़े को बेच दिया गया था. इस घटना के बाद वसई-विरार नगर निगम ने सूर्या हॉस्पिटल को सील कर दिया. नगर निकाय के स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन नीलेश देशमुख ने कहा कि गैर-कानूनी डिलीवरी कराने में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.