IndiaTechnology

Mahindra Bolero के पॉपुलर होने की वजह, जान लिया तो आप भी खरीदेंगे ये SUV

Mahindra Bolero के पॉपुलर होने की वजह, जान लिया तो आप भी खरीदेंगे ये SUV

Mahindra Bolero: महिंद्रा की एसयूवी को अपने परफॉरमेंस और रोड प्रेजेंस के लिए पसंद किया जाता है। अगर बात कंपनी की एसयूवी महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की ही करें, तो इस एसयूवी का आकर्षक डिज़ाइन और मजबूत बॉडी लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसमें आधुनिक फीचर्स के साथ ही कंपनी ने ज्यादा माईलेज ऑफर किया है।

Mahindra Bolero इंजन

इसके इंजन की बात करें कंपनी ने महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) में 1493cc का इंजन लगाया है। जो 74.96bhp का अधिकतम पावर और 210Nm का पीक टॉर्क बनाता है। यह 7-सीटर एसयूवी है। जिसमें मैनुअल ट्रांस्मिशन दिया गया है। इसमें 370 लीटर बूट स्पेस के साथ ही 60 लीटर का फ्यूल टैंक और 16 किलोमीटर प्रति लीटर का ARAI द्वारा सर्टिफाइड माईलेज दिया गया है। इसके इंजन के बारे में जानने के बाद अगर आपकी इक्षा इस एसयूवी को खरीदने की हो रही है। तो इस रिपोर्ट में पहले इससे जुड़ी पांच प्रमुख बातों के बारे में जान लीजिए।

Mahindra Bolero से जुड़ी जरूरी बातें

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) कंपनी की विश्वसनीय एसयूवी है। इसे सालों तक चलाया जा सकता है। जिससे कि इसे ग्रामीण इलाकों में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

इस एसयूवी की भार क्षमता काफी अधिक है। जिस कारण से यह किसानों, छोटे व्यापारियों और परिवारों के लिए काफी उपयोगी हो जाती है।

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) एक फ्यूल एफीशिएंट एसयूवी है। ऐसे में इसे ड्राइव करने में काफी कम लागत आता है। सीमित पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन वाली जगहों पर यह काफी उपयोगी है।

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) लो मेंटिनेंस एसयूवी है। यानी इसकी सर्विसिंग में आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है। ग्रामीण इलाकों में सर्विस सेंटर की कमी रहती है। ऐसे में उन स्थानों के लिए यह एसयूवी एकदम उपयुक्त है।

कंपनी की एसयूवी महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की बनावट काफी मजबूत है। इसके साथ ही यह काफी टिकाउ है। इसे खराब सड़कों और कठिन परिस्थितियों में भी काफी आसानी से आप ड्राइव कर सकते हैं।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply