IndiaTechnology

Mahindra XUV 300 का नया फेसलिफ्ट होगा ऐसा, लुक और फीचर्स पर नहीं होगा विश्वास

Mahindra XUV300 Facelift: अभी कुछ समय पहले ही महिंद्रा की तरह से अपनी नई एसयूवी XUV400 EV फेसलिफ्ट को देश के मार्केट में पेश किया गया है। इस नई एसयूवी में अपडेटेड इंटीरियर के साथ ही कई नए फीचर्स दिए गए हैं। यह EC प्रो और EL प्रो जैसे दो वेरिएंट के साथ बाजार में आती है। जिनकी मार्केट में कीमत 15.49 लाख रुपये (3.3kW AC चार्जर), 16.74 लाख रुपये (7.2kW AC चार्जर) और 17.49 लाख रुपये (7.2kW AC चार्जर) तय की गई है।

अब कंपनी की योजना अपनी नई एसयूवी Mahindra XUV300 Facelift को बाजार में उतारने की है। कंपनी अपनी इस एसयूवी में भी कई नए अप्डेट्स देने वाली है। जिसमें नया 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल है। कंपनी इस एसयूवी को लेटेस्ट एड्रेनोएक्स यूजर इंटरफेस से लैस करेगी और इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी भी उपलब्ध कराएगी।

Mahindra XUV300 Facelift फीचर्स

Mahindra XUV300 Facelift के इंटीरियर में कंपनी कई बदलाव कर सकती है। कई रिपोर्ट्स की माने तो इस एसयूवी के सेंटर कंसोल को अपडेट किया जाएगा। कंपनी इसके हाई एंड वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ भी ऑफर कर सकती है। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इस नई एसयूवी में नई सीट अपहोल्स्ट्री के अलावा 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट और कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स कंपनी ऑफर कर सकती है।

Mahindra XUV300 Facelift इंजन

कंपनी Mahindra XUV300 Facelift में पहले की ही तरह 1.2L टर्बो MPI, 1.2L टर्बो GDI और 1.5L टर्बो डीजल इंजन का विकल्प ऑफर करेगी। जिनकी क्षमता क्रमशः 110PS, 130PS और 117PS की पॉवर जेनरेट करने की है। इस एसयूवी में बेहतर स्पीड मैनेजमेंट के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प कंपनी देगी। माना जा रहा है कि इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा ट्रांसमिशन विकल्प मिलेगा।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply