हिमाचली खबर: क्या आपको पता है हेयर मास्क बालों को सिल्की कर सकता है और दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाने में मदद भी कर सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसकी वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वो इस हेयर मास्क को हफ्ते में 2 बार लगाती हैं। इसके लिए आपको फ्लैक्स सीड्स, गुड़हल के पत्ते, चाय पत्ती, करी पत्ते की जरूरत करनी है। चाय पत्ती और फ्लैक्स सीड्स को पानी में उबालें।

उसके पानी को ही इसमें इस्तेमाल करना है। करी पत्ता और गुड़हल के पत्तों का पीसकर पेस्ट बना लें। अपने बालों पर मसाज करके लगाएं। करीब 1 घंटे बाद बालों को धो लें। डॉक्टर हफ्ते में 2 बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद नॉर्मल शैंपू से बाल साफ कर लें। बता दें कि यह हेयर मास्क बालों को पोषण देने, स्कैल्प को साफ रखने और बालों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। फ्लैक्स सीड्स में ओमेगा3 फैटी एसिड पाया जाता है, जबकि गुड़हल और करी पत्ते बालों के लिए फायदेमंद बताए जाते हैं। आइए जानें इसे बनाने का दूसरा तरीका।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
2 चम्मच फ्लैक्स सीड्स
56 गुड़हल के पत्ते या फूल
1 चम्मच चाय पत्ती
1012 करी पत्ते
1 से 1½ कप पानी
2 चम्मच दही या एलोवेरा जेल
बालों को सिल्की बनाने के लिए ऐसे बनाएं हेयर मास्क
स्टेप 1:
एक पैन में पानी और फ्लैक्स सीड्स डालकर 57 मिनट तक उबालें। जब पानी थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तो गैस बंद कर दें और छान लें। इससे जेल जैसा मिश्रण तैयार हो जाएगा।
स्टेप 2:
दूसरे पैन में चाय पत्ती, करी पत्ते और गुड़हल के पत्ते डालकर 5 मिनट तक उबाल लें। पानी का रंग बदलने लगे तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
स्टेप 3:
अब तैयार फ्लैक्स सीड्स जेल में यह पानी मिलाएं। चाहें तो इसमें दही या एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं। मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें ताकि स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए।
इस तरह बालों पर लगाएं
सबसे पहले बालों को हल्का गीला कर लें। इसके बाद हेयर मास्क को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं। फिर 3040 मिनट तक लगा रहने दें। अब आपको माइल्ड शैंपू से बाल धो लेने हैं। इस चीज का ध्यान रखें कि मास्क बहुत ज्यादा पतला न हो। नहीं तो बालों से टपक सकता है। चाय पत्ती ज्यादा मात्रा में न डालें, इससे बाल रूखे लग सकते हैं। अगर स्कैल्प ऑयली है तो दही कम मात्रा में इस्तेमाल करें। हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल करना पर्याप्त माना जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर स्कैल्प पर कट, इंफेक्शन या एलर्जी हो तो इस्तेमाल न करें। आंखों में मिश्रण जाने से बचाएं। किसी भी चीज से एलर्जी महसूस हो तो तुरंत बाल धो लें। बहुत ज्यादा देर तक मास्क लगाकर न रखें, इससे स्कैल्प भारी महसूस हो सकती है।
यहां https://www.facebook.com/watch/?v=2061211051108251
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। अगर आपको स्कैल्प एलर्जी, हेयर फॉल, डैंड्रफ, इंफेक्शन या किसी प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या है, तो इस्तेमाल से पहले Dermatologist या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी माना जाता है



