हिमाचली खबर: गर्मी के मौसम में फलो के राजा आम का सेवन खूब किया जाता है। इस दौरान लोग तरहतरह की आम की रेसिपी बनाते हैं। आम पन्ना, चटनी, शेक से लेकर स्मूदी तक बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप गर्मी के मौसम में आम की मदद से स्वादिष्ट रसमलाई भी तैयार कर सकते हैं। रसमालाई अपने अनोखे स्वाद और मुलायमपन के लिए जानी जाती है। यह वह स्विट डिश है, जो मुंह में जाते ही घुल जाती है। रसमलाई ज्यादातर लोग बाजार से खरीदकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।

घर पर बनाई गई मैंगो रसमलाई बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकती है। इसे बनाना ज्यादा कठिन भी नहीं है। इसकी एक ऐसी रेसिपी है जिसकी मदद से आप आसानी से झटपट घर पर बाजार जैसी रसमलाई तैयार कर सकते हैं।
मैंगो रसमलाई बनाने के लिए सामग्री
200 ग्राम पनीर
2 बड़े चम्मच चीनी
रबड़ी दूध के लिए 1/4 चम्मच चीनी
2 इलायची
34 कप दूध
केसर के कुछ धागे
पके हुए आम के टुकड़े
कटे हुए मेवे
आम की रसमलाई बनाने की आसान विधि
सबसे पहले पनीर को क्रश करके 810 मिनट तक हाथों से अच्छी तरह मसलें, जब तक वह मुलायम और चिकना न हो जाए। इससे वह स्मूथ हो जाता है और गोले बनाते वक्त उसमें दरारें नहीं दिखती।
पनीर को गूंथने के बाद इसे छोटेछोटे बराबर हिस्सों में बांट लें और गोलियां बनाकर हल्के हाथों से चपटा कर लें।
अब एक बड़े बर्तन पानी में चीनी और कुटी हुई इलायची डालकर उबाल लें। जब पानी उबल जाए तो इसमें तैयार पनीर की बॉल्स को सावधानी से डाल दें। अब इसे ढककर मध्यम आंच पर 1012 मिनट तक पनीर की बॉल्स को पका लें।
अधिक पकाने से रसमलाई की गोलियां फूलकर रबड़ जैसी हो सकती हैं। ऐसे में 1012 मिनट बाद गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब एक बड़े पैन में दूध को गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पका लें। अब भिगोकर रखे गए केसर वाले दूध को उबलते दूध में मिलाएं और चीनी, मेवा भी डाल दें। फिर गैस को बंद कर दें।
जब दूध पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तब इसमें आम की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिला दें। अब पनीर की गोलियों को पानी से निकालकर हल्के से दबाकर आम वाले दूध में डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें ताकि वे सारा स्वाद सोख ले। कुछ घंटों के लिए रसमलाई को ठंडा करें, फिर ऊपर से आम के टुकड़े और कटे हुए मेवे डालकर ठंडाठंडा परोस सकते हैं।
Aslo Read



