हिमाचली खबर: मदर्स डे के खास मौके पर हर कोई अपनी मां को कुछ ऐसा उपहार देना चाहता है जो थोड़ा खास हो। ऐसे में आप इस बार कोई ऐसा गिफ्ट चुनें, जो सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि मां के रोजमर्रा के काम भी आसान बना दे। यहां पर कुछ उपयोगी और दिल को छू लेने वाले गिफ्ट आइडिया दिए गए हैं, जिसे आप मदर्स डे पर अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं।

1 वेलनेस और हेल्थ गिफ्ट
हर्बल टी/डिटॉक्स टी सेट: मां की सेहत का ध्यान रखते हुए इस मदर्स डे आप उन्हें हर्बल टी या फिर डिटॉक्स टी सेट दे सकते हैं।
मसाजर : दिनभर घर के काम करके बाद शाम तक थकान और कई बार गर्दन और पैरों में दर्द भी होने लगता है। ऐसे में आप अपनी प्यारी मां का ख्याल रखते हुए उन्हें फुट या नेक मसाजर गिफ्ट कर सकते हैं। यह लंबे समय तक चलता है और जब भी दर्द होगा तो आसानी से इस्तेमाल कर लें।
योगा मैट या फिटनेस बैंड: अगर मां एक्सरसाइज करती हैं तो आप उन्हें एक योगा मैट और फिटनेस बैंड गिफ्ट कर सकते हैं। अगर योग नहीं भी करती हैं तो आप उन्हें उपहार में मैट देकर प्रोत्साहित कर सकते हैं। ये सारी चीजें तनाव और रोज की थकान को दूर करने में मदद करती हैं। ऐसे में आपके द्वारा दिए गए ये उपहार लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
2 घर के काम को आसान बनाने वाले गिफ्ट
मदर्स डे के मौके पर आप अपनी मां को रोजमर्रा के कुछ कामों को आसान बनाने वाले गिफ्ट कर सकते हैं। दरअसल, मां का घर के कामों में ज्यादा समय बीतता है। ऐसे में नीचे दिए गए ये सारे गिफ्ट दे सकते हैं।
इलेक्ट्रिक चॉपर या किचन गैजेट: आप अपनी मां को इस मदर्स डे के मौके पर इलेक्ट्रिक चॉपर या किचन गैजेट उपहार में दे सकते हैं, जो उनके रोज के कामों को आसान बना सकते हैं।
रोबोट वैक्यूम क्लीनर: यह उपहार मां के लिए खास हो सकता है। क्योंकि, इसके बाद उन्हें झुककर झाड़ू और पोछा नहीं लगाना होगा। ये सारा काम रोबोट वैत्यूम क्लीनर कर देगा।
इसके अलावा आसान कुकिंग अप्लायंसेज और मल्टीफंक्शन मिक्सर ग्राइंडर भी उपहार में दे सकते हैं, जो उनके कामों को और भी ज्यादा आसान बना देंगे।
3 इस तरह बनाएं खास
मां की थकान और तनाव को दूर करने के लिए आप उन्हें स्पा या फुल बॉडी मसाज का आरामदायक अनुभव भी गिफ्ट कर सकते हैं। किसी स्पा सेंटर का वाउचर या फिर घर पर ही मसाज करने वाले को बुलाकर मसाज करवा सकते हैं। इससे उन्हें सुकून मिलेगा और वे खुद को तरोताजा महसूस करेंगी।
अगर आप मदर्स डे को यादगार बनाना चाहते हैं, तो रात में फैमिली डिनर या फिर किसी खास जगह पर मदर्स डे सेलिब्रेट कर सकते हैं।
इस खास मौके पर आप चाहें तो अपनी मां को घर के सारे कामों से छुट्टी दे सकते हैं। उनकी बजाए आप या फिर घर के अन्य सदस्य मिलकर सारे काम करें।
4 होम डेकोर आइटम
अगर आपकी मम्मी को घर सजाने का शौक है, तो आप उन्हें खूबसूरत होम डेकोर आइटम गिफ्ट कर सकते हैं। जैसे एलिगेंट फूलदान, इंडोर प्लांट्स, खुशबूदार कैंडल्स, डेकोरेटिव लैंप, फोटो फ्रेम, वॉल पेंटिंग, कुशन कवर, हैंडमेड शोपीस या वायरलेस चार्जिंग क्लॉक। ये चीजें न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाएंगी, बल्कि हर बार इस्तेमाल होने पर उन्हें आपकी याद भी आएगी।
मदर्स डे: आपके इन 5 वादों से बड़ा मां के लिए नहीं होगा कोई तोहफा, खुशी से चूम लेंगी माथा
इस बार मदर्स डे के मौके पर मां को महंगे गिफ्ट देने के साथ पांच ऐसे वादे करें, जिसे सुनकर उनका सिर गर्व से ऊंचा उठ जाए। आपके ये वादे ही मां के लिए सबसे बेहतरीन तोहफे होंगे।



