हिमाचली खबर: रोजाना घर पर बनने वाली दालरोटी से बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया और हटके ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको चने की एक शानदार रेसिपी बताने जा रहे हैं जो स्वाद के साथसाथ सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। इसे लंच या डिनर में बनाया जा सकता है।

घर पर मिनटों में बनाएं पहाड़ी स्टाइल स्वादिष्ट खट्टा-मीठा चना, हर कोई करेगा तारीफ​
घर पर मिनटों में बनाएं पहाड़ी स्टाइल स्वादिष्ट खट्टा-मीठा चना, हर कोई करेगा तारीफ​

चने अक्सर दूसरी दाल या सब्जी के मिलाकर ही बनाए जाते हैं। मगर अकेले चने का जायका भी बेहतरीन हो सकता है अगर उसका स्वाद खट्टामीठा हो। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में यह डिश काफी फेमस है। इसे शादी, त्योहार या अन्य खास मौकों पर बनाया जाता है। यह पौष्टिक होता है और महिलाओं एवं बुजर्गों को काफी पसंद आता है।

सामग्री

काला चना 250 ग्राम
पालक के पत्ते 100 ग्राम
प्याज दो
टमाटर तीन
बेसन छोटी आधी कटोरी
लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच
धनिया पाउडर आधा चम्मच
गुड़ या शक्कर तीनचार चम्मच
इमली का रस पांचछह चम्मच
पुदीना पांचसात पत्ते
नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

सबसे पहले चने को पांचछह घंटे तक भिगो लें या फिर उन्हें कुकर में अच्छी तरह उबाल लें। अगर कुकर में उबालें तो उसका पानी बर्तन में निकालकर रख दें। इस बीच आधा गिलास पानी में इमली को दस मिनट तक उबालें और उसका रस निकलकर रख लें।

इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें। उसमें करी पत्ते, जीरा, अलसी के बीज और कटा हुआ लहसुन डालकर भूनें। इसके बाद कटा हुआ प्याज और सूखे मसाले डालकर उन्हें खुशबू आने तक भूनें। फिर इसमें बेसन डालकर करीब पांच मिनट तक उसे चम्मच से लगातार चलाते रहें जब तक कि उसका कच्चापन दूर न हो जाए।

इसके बाद उबले हुए चने का पानी अगर है तो उसे कड़ाही में डालें या फिर ताजा पानी ले सकते हैं। इसके साथ गुड़, इमली का पानी, लाल मिर्च पाउडर और पुदीने की पत्तियां भी इसमें डाल दें। इसे अच्छी तरह मिला लें। अब कटे हुए टमाटर इसमें डालें और करीब पांच मिनट तक ढक्कन रखकर पकाएं।

अंत में उबले हुए चने, कटी हुई पालक की पत्तियां इसमें डाल दें। इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं ताकि गाढ़ापन बने रहे। फिर नमक डालकर इसे सातदस मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। अंत में इसमें हरा धनिया मिलाएं और गरमागरम रोटी या चावल के साथ परोसें।