हिमाचली खबर: गर्मी में दही और दही से बनी चीजें खाना कई लोगों को पसंद होता है। ऐसे में शाम को हल्की भूख लगी हो और कुछ हल्का लेकिन रिफ्रेशिंग खाने का मन हो तो आप फेमस स्ट्रीट फूड दही पूरी घर पर बना सकते हैं। दही वाले ये गोलगप्पे यूं तो बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप गर्मी में बाहर का खाकर पेट नहीं खराब करना चाहते हैं तो इसे घर पर तैयार कर सकते हैं।

घर पर बनाएं दही की पूरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे लोग, झटपट बनाने के लिए नोट करें रेसिपी​
घर पर बनाएं दही की पूरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे लोग, झटपट बनाने के लिए नोट करें रेसिपी​

अगर आप चाट खाने के शौकीन हैं तो आपको इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा। खट्टामीठा स्वाद, दही की क्रीमीनेस और चटपटी चटनियों का कॉम्बिनेशन इसे बेहद स्वादिष्ट बना सकता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती और घर में मौजूद चीजों से ही यह आसानी से तैयार हो सकती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका स्वाद पसंद आ सकता है।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

25 गोलगप्पे
4 उबले और मैश किए हुए आलू
2 बारीक कटे प्याज
1 कप दही
सेव या बेसन की नमकीन
2 छोटा चम्मच चाट मसाला

मीठी चटनी के लिए

50 ग्राम खजूर
50 ग्राम इमली
50 ग्राम गुड़
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक

हरी चटनी के लिए

50 ग्राम धनिया पत्ती
50 ग्राम पुदीना पत्ती
5 हरी मिर्च
2 बड़ा चम्मच नींबू का रस
3 लौंग लहसुन
स्वादानुसार नमक

दही की पूरी बनाने का तरीका

मीठी चटनी तैयार करें

दही की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आपको मीठी चटनी की तैयारी करनी है। इसके लिए खजूर और इमली के बीज निकालकर उन्हें कुछ देर पानी में भिगो दें। फिर गुड़, नमक और लाल मिर्च के साथ मिक्सर में पीस लें। अगर आपको ज्यादा मीठा स्वाद पसंद है, तो गुड़ की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

फिर हरी चटनी बनाएं

अब आपको धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन, नींबू का रस और नमक डालकर मिक्सर में पीस लेना है। जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डाल सकते हैं। ध्यान रखें कि चटनी ज्यादा पतली न हो।

अब गोलगप्पे तैयार करें

गोलगप्पों को ऊपर से हल्का तोड़ लें। अब इनमें मैश किए हुए आलू और थोड़ा प्याज भरें।

फिर दही और चटनी डालें

अब गोलगप्पों में ठंडा दही डालें। इसके ऊपर मीठी और हरी चटनी अपने स्वाद के अनुसार डालें।

अब सजाने की बारी

लास्ट में ऊपर से सेव और चाट मसाला डालें। चाहें तो अनार के दाने, बारीक धनिया या भुना जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं।

स्वाद बढ़ाने के लिए ये ट्रिक्स अपनाएं

दही को पहले अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह क्रीमी लगे। दही में थोड़ा चीनी मिलाने से स्वाद बैलेंस हो सकता है। गोलगप्पे सर्व करने से ठीक पहले भरें, वरना नरम हो सकते हैं। ठंडा दही इस्तेमाल करने से चाट ज्यादा स्वादिष्ट लग सकती है।