
Anti Aging Makeup Tips: मेकअप खूबसूरती बढ़ाने के लिए होता है लेकिन अगर इसे सही तरीके से न किया जाए तो यह स्किन के लिए दुश्मन बन सकता है। धूल, प्रदूषण और सूरज की यूवी किरणों के बीच त्वचा का ख्याल रखना चुनौतीपूर्ण है। आइए जानते हैं मेकअप से जुड़ी वो गलतियां जो आपकी स्किन को समय से पहले बूढ़ा बना रहे हैं।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में केवल बाहर जाने तक सीमित नहीं रह गई है। घर के अंदर रहकर भी त्वचा को सूरज की यूवी किरणों और मेकअप के केमिकल से बचाना जरूरी है। अक्सर महिलाएं शिकायत करती हैं कि मेकअप के बाद उनका चेहरा डल हो जाता है या पिंपल्स निकल आते हैं। इसका कारण मेकअप नहीं बल्कि मेकअप करने का गलत तरीका और लापरवाही है।
बिना स्किनकेयर के सीधे मेकअप
सबसे आम गलती है बिना चेहरे को तैयार किए सीधा फाउंडेशन या प्राइमर लगा लेना। जब आप मॉइस्चराइजर नहीं लगातीं तो मेकअप के कण पोर्स के अंदर चले जाते हैं। इससे न केवल पिंपल्स होते हैं बल्कि स्किन अंदर से डैमेज हो जाती है। हमेशा मेकअप से पहले एक अच्छी कंपनी का मॉइस्चराइजर लगाएं और चेहरे को हल्के हाथों से थपथपाएं ताकि स्किन हाइड्रेट रहे।
गंदे मेकअप ब्रश का इस्तेमाल
क्या आपने हफ्तों से अपना नहीं धोया है। अगर हां तो आप अपनी स्किन पर बैक्टीरिया को न्योता दे रही हैं। पुराने और गंदे ब्रश के इस्तेमाल से खुजली, जलन और डलनेस की समस्या होती है। हफ्ते में कम से कम एक बार अपने ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर को जरूर साफ करें और उन्हें अच्छी तरह सुखाएं।
यह भी पढ़ें:-
रोजाना भारी फाउंडेशन का उपयोग
फाउंडेशन के रोजाना इस्तेमाल से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं जिससे स्किन खुलकर सांस नहीं ले पाती। इसका परिणाम समय से पहले झुर्रियों और झाइयों के रूप में सामने आता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। ऑफिस या रूटीन के लिए फाउंडेशन की जगह सनस्क्रीन और टिंटेड मॉइस्चराइजर का चुनाव करें।
मेकअप उतारने में आलस
रात को बिना मेकअप हटाए सो जाना स्किन केयर का सबसे बड़ी गलती है। रात भर चेहरे पर जमा केमिकल स्किन को रूखा और बेजान बना देते हैं। सोने से पहले मेकअप को अच्छे से रिमूव करें और एक नाइट क्रीम या मॉइस्चराइजर लगाकर ही सोएं। इससे आपकी त्वचा रात भर रिपेयर होगी और सुबह आप जवां महसूस करेंगी।
खूबसूरती केवल मेकअप के सही शेड चुनने में नहीं बल्कि उसे लगाने और हटाने के सही तरीके में छिपी है। इन सावधानियों को अपनाकर आप अपनी त्वचा की चमक लंबे समय तक बरकरार रख सकती हैं।