हिमाचली खबर: May Ekadashi 2026: एकादशी हर महीने में दो बार आती है एक बार कृष्ण पक्ष में तो एक बार शुक्ल पक्ष में। अभी ज्येष्ठ महीना चल रहा है तो इस महीने में भी दो एकादशी आएंगी। बता दें 12 मई की दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर एकादशी तिथि लग जाएगी जो 13 मई की दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार कल यानी 13 मई को जेठ महीने की पहली एकादशी होगी। लेकिन अब सवाल ये आता है कि ये कौन सी एकादशी होगी अपरा या फिर निर्जला?

13 मई को मनाई जाएगी अपरा एकादशी
13 मई को निर्जला नहीं अपरा एकादशी मनाई जाएगी। बता दें ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष में अपरा एकादशी मनाई जाती है। मान्यताओं अनुसार इस एकादशी का व्रत रखने से जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। बता दें अपरा एकादशी व्रत का पारण समय 14 मई की सुबह 05:31 से 08:14 बजे तक रहेगा।
निर्जला एकादशी कब है?
वैसे तो निर्जला एकादशी अपरा एकादशी के ठीक 14वें या 15वें दिन आती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। दरअसल इस बार जेठ महीने के बीच में ही अधिकमास लग रहा है जिस कारण से निर्जला एकादशी की डेट आगे बढ़ गई है। इस साल निर्जला एकादशी व्रत 25 जून को रखा जाएगा। जबकि बीच में दो अन्य एकादशी मनाई जाएंगी जो अधिकमास के दौरान आती हैं। इन एकादशी का नाम है पद्मिनी एकादशी और परम एकादशी। बता दें ये दोनों एकादशी 3 साल में एक बार पड़ती हैं इसलिए इनका विशेष महत्व माना जाता है।
अधिकमास में पड़ेंगी ये दो एकादशी
अधिकमास की पहली एकादशी पद्मिनी एकादशी होगी जो 27 मई को मनाई जाएगी, तो वहीं अधिकमास की दूसरी एकादशी परम एकादशी है जो 11 जून को मनाई जाएगी।



