हिमाचली खबर: सरधना क्षेत्र की रहने वाली एक हिन्दू मॉडल युवती ने अपने पूर्व प्रेमी और उसके परिजनों पर शादी का झांसा देकर कई सालों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका प्रेमी बसील मुस्लिम है और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। वह वसील के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए तीन बार गर्भवती भी हुई, जबरन गर्भपात करवा दिया गया और उससे लाखों रुपये भी ले लिए गए। पीड़िता को जब पता लगा कि वसील ने उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर ली है तो अब उसने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मॉडल ने अब पुलिस से इस मामले की शिकायत की है। मीडिया को उसने बताया कि वह साल 2015 से दिल्ली में मॉडलिंग में अपना करियर बना रही थी। इसी दौरान दिल्ली में उसकी मुलाकात सरधना के रहने वाले वसील से हुई। दोनों में बातचीत हुई और यह सिलसिला अफेयर में बदल गया। दोनों ने लिए मॉडलिंग में आगे बढ़ने के लिए मुंबई चले गए। वसील उसे बड़ी अदाकारा बनाने का सपना दिखाते हुए 2016 मुंबई में ले गया। पिछले 11 सालों से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
2016 से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों
पुलिस शिकायत के मुताबिक साल 2016 में दोनों मुंबई में रहने लगे। इस दौरान बसील ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। 2017 में गर्भवती होने पर जब उसने विवाह की बात की तो युवक और उसके परिवार ने सामाजिक कारणों का हवाला देकर मामला टाल दिया। युवती का आरोप है कि परिवार के दबाव में उसे तीन बार गर्भपात कराना पड़ा, जबकि बाद में भी लगातार शादी का आश्वासन दिया जाता रहा। पीड़िता का कहना है कि उसने मॉडलिंग से कमाई का बड़ा हिस्सा बसील और उसके परिवार की मदद में खर्च किया। आरोप है कि करीब दस सालों के दौरान उससे 50 से 60 लाख रुपये लिए गए, लेकिन विवाह का वादा कभी पूरा नहीं किया गया, उसके साथ धोखा हुआ है।
मॉडल पर बनाया गया था धर्म बदलने का दबाव
युवती ने बताया कि बसील उसे कई बार अपने सरधना स्थित घर भी लेकर गया था, परिवार में स्नेह देखकर लगा कि बसील के परिवार ने उसे बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है। बाद में बसील का व्यवहार बदलता हुए देखकर वह इसी साल मई में बसील के घर पहुंची। वहां उसे पता चला कि वसील ने 2 मई को दूसरी युवती से निकाह कर लिया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर वसील, उसके पिता यामीन और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का दावा है कि उस पर दबाव था कि वह हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म स्वीकार कर ले तभी शादी हो सकती है। जब उसने धर्म बदलने से इंकार कर दिया तो बसील और उसके परिवार का व्यवहार पूरी तरह बदल चुका था।



