ब्रिटिश किंग चार्ल्स और महारानी कैमिला इस समय व्हाइट हाउस के मेहमान हैं. ईरान टेंशन के बीच ट्रंप ने अंग्रेजों को अपना ‘दोस्त’ कहते हुए तारीफ भी की, लेकिन कैमरे में जो दिखा, सबको हैरान कर गया. दरअसल, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से लेकर तमाम नेताओं को ब्रिटिश महारानी से मिलना था. सभी लाइन में खड़े हुए थे. कैमिला अपने पति के साथ आईं. प्रोटोकॉल के तहत वह एकएक करके मंत्रियों से हाथ मिला रही थीं, तभी ट्रंप अचानक बीच में कूद पड़े.

हां, 23 सेकेंड का वीडियो अब वायरल है. जिस तरह से ट्रंप ने कैमिला को साइडलाइन किया, उसे कुछ लोग ब्रिटिश महारानी का अपमान मान रहे हैं. ट्रंप अपने ही कैबिनेट मिनिस्टर्स से हाथ मिला लिए और ब्रिटिश महारानी खड़ी की खड़ी देखती रह गईं. पहले आप वीडियो देखिए.
सोशल मीडिया पर नजर रखने वाले कुछ लोगों और आलोचकों ने व्हाइट हाउस में आगमन के समय वाले वीडियो की बारीकी से जांच की, तब एक और सीन की तरफ सबका ध्यान गया. हां, ट्रंप ने मंत्रियों से मुलाकात का इशारा करते हुए क्वीन की पीठ पर हाथ रख दिया था. ट्रंप के इस हावभाव को कुछ लोग अपमानजनक मान रहे हैं. अब आप दूसरा वीडियो देखिए.
अमेरिका और ब्रिटेन दोनों देशों के लोग इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं. वे ट्रंप की आलोचना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे शाही प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना है. आमतौर पर ब्रिटिश क्वीन को स्पर्श नहीं किया जाता. वह चाहें तभी कोई उन्हें छूता है.
लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि कोई राष्ट्रपति ऐसा कैसे कर सकता है.



