India

Monsoon News : अब तक इन राज्यों में पहुंचा मॉनसून, जानिए आपके शहर में कब आएगा?

Newz Fast, New Delhi Monsoon News : देशभर में गर्मी ने लोगों बहुत सता लिया है। अब तो देशभर में मानसून के आने की एंट्री शुरु हो गई हैं। (Monsoon News : अब तक इन राज्यों में पहुंचा मॉनसून, जानिए आपके शहर में कब आएगा?)

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक बता दें कि इस बार मानसून अपने समय से पहले ही देश के पश्चिमी भागों में आ गया हैं और इस मानसून की कई स्थानों पर बारिश हो रही है तो कहीं हो गई हैं। तो चलिए जानते है नीचे खबर में मानसून की एंट्री कब तक होगी-

मानसून इन शहरों में पहुंचा (Monsoon News)

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कि इस बार मानसून अपने समय से पहले ही सबसे पहले केरल में पहुंचा है। केरल से होते हुए तमिलनाडु में पहुंच गया है और यहां से कर्नाटक में मानसून की बारिश हो रही हैं।

Also Read This: Himachal Monsoon Alert : हिमाचल प्रदेश में लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, 3 दिन बाद होगी बारिश

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में मानसून की बारिश हो चुकी हैं। इसके बाद मानसून महारष्ट्र में अपनी दस्तक दी और महाराष्ट्र में मानसून की बारिश भी शुरु हो गई हैं। इसी के साथ अब कल यानि 11 जून को भी गुजरात में मानसून की बारिश शुरु हो गई हैं।

इन राज्यों में अभी तक नहीं पहुंचा मानसून (Monsoon News)

आपको बता दें कि 15 जून के बाद मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, गुजरात,झारखंड, बिहार में मानसून की एंट्री होगी। इसके अलावा 25 जून के बाद राजस्थान, उत्तराखंड, यूपी में मानसून की बारिश होगी।

पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में 29 जून के बाद मानसून दस्तक देगा। मानसून आने के बाद लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने वाली हैं।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply