हिमाचली खबर: फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडे का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने अपने जीवन में आर्थिक तंगी से लेकर असफलताओं तक का सामना किया। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और जीवन में संघर्ष करना नहीं छोड़ा। आज उनकी गिनती दुनिया के बेस्ट टीचर्स में की जाती है। एक छोटे से कमरे से कोचिंग शुरू करने वाले अलख पांडे आज करोड़ों के मालिक हैं और कोचिंग चेन चलाते हैं। उनका जीवन हर किसी के लिए इंस्पिरेशन से कम नहीं। इसलिए कोशिश करना कभी भी नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसे में यहां हम आपके लिए अलख पांडे के मोटिवेशनल कोट्स लाए हैं जो आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाने का काम कर सकते हैं। 

Motivational Quotes By Alakh Sir: कामयाबी के शिखर पर पहुंचाएगी अलख पांडे की ये बातें, आज ही बांध लें गांठ​
Motivational Quotes By Alakh Sir: कामयाबी के शिखर पर पहुंचाएगी अलख पांडे की ये बातें, आज ही बांध लें गांठ​

Alakh Pandey Sir Motivational Inspirational Quotes in Hindi

अपनी हार में तुम जितना नीचे गिरोगे, अपनी कामयाबी में तुम उतना ही ऊपर उठोगे।
2. रिजल्ट तुरंत नहीं मिलता है, जिन लोगों को आप आज देख रहे हो, उन्होंने बहुत पहले शुरू कर दिया था। 
3. लोहा जितना तपता है, उतनी ही ताकत भरता है और सोने में जितनी आग लगाओगे, वो उतना ही खूब चमकता है। इसलिए मेहनत के बिना कोई काम नहीं होता। 
4. दुनिया से पूछोगे तो वो कहेंगे कि अपने सही वक्त का इंतजार करो’, लेकिन मेहनत आपसे एक ही चीज बोलती है कि अपना सही वक्त लाने के लिए हर रोज कोशिश करो।
5. जो इंसान समय की वैल्यू नहीं करता, समय उसे तोड़ के मरोड़ के फेंक देता है। 
6. भूल जा अपने बीते हुए कल को तू खुद पर विश्वास कर। तेरा आने वाला कल खुदबखुद बदलेगा। 
7. शीशे में देखकर हर रोज अपने आप से बोलिए कि ध्यान से सुन ले भाई। जो आज शीशे में है, वो कल हकीकत में होगा और जो अपनी औकात में नहीं है, वो कल अपनी जेब में होगा।
8. इस जीवन में सबसे दर्दनाक चीज ये नहीं है कि कोई लड़का या लड़की आपको छोड़कर चली गई, आपके पास महंगा वाला फोन नहीं है, या आप एग्जाम में फेल हो गए। इस जीवन की सबसे दर्दनाक चीज वो है कि जब आप जवान हो, आपके हाथ पैर चल रहे हो और आपके मांबाप आपकी वजह से रो रहे हो।