हिमाचली खबर: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मृतक युवक की लाश के लिए दो दावेदार सामने आ गए। हिन्दू परिवार ने मृतक युवक को 35 वर्षीय सुभाष बताकर दावा किया तो मुस्लिम परिवार ने 25 वर्षीय हासिम बताकर दावा किया है।

UP में मृतक युवक के दो दावेदार, हासिम या सुभाष को लेकर मुस्लिम और हिंदू परिवार आमने-सामने, जानिए पूरा मामला​
UP में मृतक युवक के दो दावेदार, हासिम या सुभाष को लेकर मुस्लिम और हिंदू परिवार आमने-सामने, जानिए पूरा मामला​

शव मिलने के बाद दोनों के परिवार ने किया दावा

हाथरस के थाना जय दुर्गा धाम कॉलोनी के खाली प्लॉट पर युवक का शव पड़ा मिला था। शव मिलने के 24 घंटों बाद दोनों परिवारों ने मृतक युवक के शव पर अपनाअपना दावा किया है।

5 मई से लापता हुआ सुभाष

2 मई को 25 वर्षीय हासिम लापता हुआ था। 5 मई को 35 वर्षीय सुभाष लापता हुआ था। दोनों परिवारों के द्वारा अपनाअपना दावा किए जाने के बाद से पुलिस भी हैरान है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मुस्लिम परिवार को मृतक का शव सौंप दिया है। 

जांच के लिए भेजे गए DNA के सैंपल

मुस्लिम परिवार ने मृतक युवक के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया है। वहीं, अब मामला पेचीदा होने की वजह से पुलिस ने मृतक और दोनों परिवारों के ब्लड सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भेजे हैं। डीएनए की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

रवि चौधरी की रिपोर्ट