Featured Image

Shower head ko kaise saaf karen : बाथरूम के शॉवर से नहाने का कई लोगों को शौक होता है। लेकिन कितना भी महंगा शॉवर हेड लगवा लें लेकिन उसमें चूने सफेद चूने जैसी सफेद परत जम ही जाती है। इसे लाइमस्केल कहते हैं। इसके जमने से पानी पहले की तरह तेज नहीं निकलता है। या फिर पानी की धार अलग-अलग दिशाओं में बिखरने लगती हैं। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। शॉवर के छेदों में जमी लाइमस्केल की वजह से ऐसा होता है।

यह परत पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स के कारण धीरे-धीरे बनती है। इससे समय के साथ पानी का दबाव भी कम होने लगता है। अगर आपके घर के शॉवर में भी यह दिक्कत हो गई है तो यहां छेदों को साफ करना का तरीका बताया गया है। अक्सर लोग इसे साफ करने के लिए सिरका या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर उससे भी काम नहीं चल रहा है तो आप यह तरीका आजमा कर देख सकते हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। हो सकता है इससे आपकी कुछ मदद हो जाए।

शॉवर के छोटे-छोटे छेदों को साफ करने का तरीका

इसके लिए आप आप साइट्रिक एसिड (Citric Acid) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मिनरल्स की परत को घोलने में मदद करता है। शॉवर की सफाई आसान बना देता है।

शॉवर के छेदों से लाइमस्केल हटाने का तरीका

अगर शॉवर हेड को निकाला जा सकता है, तो ये आसान स्टेप्स अपनाएं

एक बर्तन में गुनगुना पानी लें।
इसमें 2 से 3 बड़े चम्मच साइट्रिक एसिड अच्छी तरह मिला दें।
अब शॉवर हेड को इस घोल में 30 मिनट से 1 घंटे तक डुबोकर रखें।
इसके बाद पुराने टूथब्रश की मदद से छेदों पर जमी गंदगी और सफेद परत को हल्के हाथों से साफ करें।
आखिर में साफ पानी से धोकर दोबारा फिट कर दें।

अगर शॉवर हेड नहीं निकलता तो क्या करें?

अगर शॉवर हेड नहीं निकल रहा है तो एक प्लास्टिक बैग में साइट्रिक एसिड वाला घोल भरें। उसे शॉवर हेड के चारों ओर इस तरह बांध दें। इस दौरान इस बात का ख्याल रखें कि उसके छेद पूरी तरह घोल में डूबे रहें। करीब 30 से 60 मिनट बाद बैग हटाकर ब्रश से हल्की सफाई करें और पानी चला दें।

लाइमस्केल क्यों जमती है?

जिन इलाकों में हार्ड वॉटर (कठोर पानी) आता है, वहां पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है। यही मिनरल्स धीरे-धीरे शॉवर, नल और पाइपों में जमा होकर सफेद परत बना देते हैं। इससे पानी का फ्लो कम हो सकता है और शॉवर से पानी निकलने में दिक्कत होने लगती है।

लाइमस्केल दोबारा न जमे, इसके लिए अपनाएं ये टिप्स

महीने में कम से कम एक बार शॉवर हेड की सफाई करें।
नहाने के बाद शॉवर और आसपास की सतहों को सूखे कपड़े से पोंछ दें।
समय-समय पर शॉवर के छेदों की जांच करते रहें।
अगर आपके इलाके में हार्ड वॉटर की समस्या है, तो वॉटर फिल्टर या एंटी-लाइमस्केल डिवाइस लगा सकते हैं।

सफाई करते समय रखें ये सावधानियां

साइट्रिक एसिड का घोल बनाते समय दस्ताने पहनना बेहतर होता है, खासकर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है।
घोल को आंखों से दूर रखें और बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
बहुत ज्यादा देर तक शॉवर हेड को घोल में न छोड़ें, खासकर अगर उस पर विशेष फिनिश या कोटिंग हो।
सफाई के बाद शॉवर को अच्छी तरह पानी से धो लें ताकि कोई अवशेष न रह जाए।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य घरेलू जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी सफाई उत्पाद का इस्तेमाल करने से पहले उसके पैकेज पर दिए गए निर्देश जरूर पढ़ें।