मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि केतन अग्रवाल की हत्या का एक कारण परिवार के प्रेशर में तय किया गया रिश्ता भी था. सिया गोयल फैमिली प्रेशर की वजह से इस रिश्ते में जुड़ी हुई थी. शादी में कुछ दिन बचे हैं और पार्टनर इससे खुश नहीं है.. इसके भी कई संकेत नजर आते हैं. इन संकेतों को नजरअंदाज करने की भूल नहीं करना चाहिए. जानें इनके बारे में…

शादी के लिए एक्साइटमेंट न होना अरेंज मैरिज में लड़के और लड़की के परिवारों की अहम भूमिका रहती है. लेकिन कभीकभी कंडीशन प्रेशर में किए गए रिश्ते की बन जाती है. ऐसे रिश्ते में अगर पार्टनर शादी की तैयारियों या फ्यूचर प्लानिंग में इंटरेस्ट नहीं दिखाता है तो ये दबाव का एक संकेत हो सकता है.

फैसलों को टालना प्रेशर शादी करने वाला इंसान अमूमन हर चीज को टालने की कोशिश करता है और ये भी एक बड़ा इशारा है. वो शादी की तारीख, प्लानिंग और जरूरी फैसलों को लगातार टालता हुआ दिखता है. इससे पता चलता है कि वो पूरी तरह से अभी तैयार नहीं है.

इमोशनली अटैच न होना शादी में अभी कुछ ही दिन बचे हैं और इसके बावजूद आपका पार्टनर अगर इमोशनली कम जुड़ा हुआ फील कराता है तो इसे नजरअंदाज न करें. रिलेशनशिप की शुरुआत में इमोशनली अटैचमेंट ही इसे मजबूत बनाती है. अगर आप इस मामले में ही पार्टनर से कटाव महसूस करते हैं तो ये एक बड़ी चिंता है.

घंटों बात न करना रिलेशन तय होने बाद अमूमन हर कपल काफी देरदेर तक फोन पर बातें करता है. प्रेशर में तय की गई शादी वाले पार्टनर इसके उल्ट एकदूसरे को इग्नोर करते हैं. अगर आपका होने वाला जीवनसाथी घंटों तक आपसे कॉन्टेक्ट नहीं करता है या फिर बात करने से बचता है तो ये रिलेशनशिप के लिए एक बड़ी नेगेटिविटी है.

रिश्ते में स्ट्रेस को बढ़ाना रिलेशनशिप में आने के बाद हर कपल में छोटेमोटे झगड़े होते हैं और फिर चीजें नॉर्मल भी हो जाती हैं. लेकिन अगर आपका होने वाला पार्टनर हर बात पर झगड़ा करता है या फिर रिश्ता खत्म करने की कंडीशन बनाता है तो इसे इग्नोर न करें. आपको उससे बैठकर बात करनी चाहिए कि रिश्ते को आगे चलाना है या नहीं?