
Viral Love Story Video : “अपना बनाना रहा दूर तूने, औरों के हो जाएं ऐसा न छोड़ा…” फिल्म दूल्हा दुल्हन के मशहूर गाने की ये पंक्तियां अक्सर टूटे दिल वालों की कहानी बयान करती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने पुराने प्रेमी को याद करते हुए भावुक नजर आती है। वह कहती है कि 2019 में जिससे वह मिली थी, उसके जाने के बाद आज तक किसी और के लिए उसके दिल में वही एहसास पैदा नहीं हुआ।
View this post on Instagram
लड़की ने सुनाई अपनी प्रेम कहानी
वीडियो में लड़की बताती है कि उसके आसपास के लगभग सभी दोस्तों की शादी हो चुकी है, लेकिन वह अब तक मूवऑन नहीं कर पाई है। वह कहती है कि उसके जाने के बाद किसी में इंटरेस्ट ही नहीं रहा। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। यहां तक कि कभी-कभी उसे लगता है कि कहीं उसके “हार्मोन्स ही मर गए हों।”
लड़की साफ शब्दों में कहती है कि उसका प्यार उसी इंसान के साथ खत्म हो गया और अब वह किसी से शादी नहीं करना चाहती। उसके चेहरे पर दर्द जरूर दिखता है, लेकिन साथ ही यह आत्मविश्वास भी नजर आता है कि वह अकेले जिंदगी जी सकती है।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने उसे मजबूत बने रहने की सलाह दी
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट itsmekhyatiii से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने उसे मजबूत बने रहने की सलाह दी, तो किसी ने कहा कि इतना बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए।
वहीं कुछ लोगों ने इसे भावनाओं में लिया गया निर्णय बताया। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि जैसे मुद्दे आज भी लोगों को गहराई से प्रभावित करते हैं।