भारत में SUV कारों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. अब इस पसंद में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. पहले छोटी यानी कॉम्पैक्ट SUV खरीदने वाले ग्राहक ज्यादा थे, लेकिन अब लोग बड़ी मिडसाइज़ SUV की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह ज्यादा जगह, आराम और नए फीचर्स को माना जा रहा है.

मिडसाइज़ SUV की बढ़ी हिस्सेदारी

आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के दौरान और क्रॉसओवर ने भारत की कुल पैसेंजर कार बिक्री में 18.2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की. दो साल पहले यानी वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में यह हिस्सेदारी सिर्फ 12.4 प्रतिशत थी. वहीं एक साल पहले यह आंकड़ा करीब 15 प्रतिशत था. इससे साफ पता चलता है कि मिडसाइज़ SUV की मांग तेजी से बढ़ रही है.

इसके उलट 4 मीटर से छोटी कॉम्पैक्ट SUV की हिस्सेदारी में थोड़ी कमी आई है. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में इनकी हिस्सेदारी 14.6 प्रतिशत रही, जबकि एक साल पहले यह 16.2 प्रतिशत और दो साल पहले 15.3 प्रतिशत थी.

लोग बड़ी SUV क्यों खरीद रहे हैं?

मिडसाइज़ SUV में की तुलना में ज्यादा जगह मिलती है. इसका फायदा खासकर बड़े परिवारों को होता है. पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा लेग रूम मिलता है और सामान रखने के लिए भी बड़ा बूट मिलता है.लंबी यात्रा के दौरान भी बड़ी SUV ज्यादा आरामदायक महसूस हो सकती है. यही कारण है कि अब ग्राहक केवल कीमत नहीं देख रहे, बल्कि कार में मिलने वाली जगह और आराम को भी काफी महत्व दे रहे हैं.

इसके अलावा नई SUV में कई आधुनिक फीचर्स भी मिल रहे हैं. कनेक्टेड कार तकनीक, बेहतर सुरक्षा सिस्टम, सनरूफ और कई सुविधा वाले फीचर्स ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं.

ज्यादा पैसे खर्च करने को तैयार ग्राहक

भारतीय कार बाजार में अब ग्राहक पहले के मुकाबले महंगी और ज्यादा सुविधाओं वाली कारों की तरफ बढ़ रहे हैं. इसे प्रीमियमाइजेशन का ट्रेंड कहा जा सकता है. आसान भाषा में समझें तो ग्राहक अब थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करके ऐसी कार खरीदना चाहते हैं, जिसमें परिवार के लिए ज्यादा जगह और बेहतर सुविधाएं मिलें.जैसेजैसे लोगों की कमाई बढ़ रही है और कार रखने का समय भी बढ़ रहा है, कई ग्राहक अपनी अगली कार के लिए बड़ा बजट तय कर रहे हैं.

कंपनियां भी ला रही हैं नए मॉडल

ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए कार कंपनियां भी इस सेगमेंट में लगातार नए मॉडल और फेसलिफ्ट ला रही हैं. ज्यादा मॉडल आने से ग्राहकों के पास विकल्प बढ़ रहे हैं और कंपनियों के बीच मुकाबला भी तेज हो रहा है.हुंडई भी त्योहारी सीजन के दौरान एक नई मिडसाइज़ पेट्रोल SUV लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी पहले से ही क्रेटा जैसी लोकप्रिय SUV बेचती है.

कुल मिलाकर, भारत में SUV का बाजार तेजी से बदल रहा है. छोटी SUV ने जहां लोगों को हैचबैक और सेडान से दूर किया, वहीं अब मिडसाइज़ SUV ग्राहकों की नई पसंद बनती दिखाई दे रही है. दूसरी ओर, हैचबैक की हिस्सेदारी धीरेधीरे कम हो रही है, जबकि सेडान की मांग काफी हद तक स्थिर बनी हुई है.