Nassar Struggle Story: 700 से ज्यादा फिल्मों में काम, फिर भी जमीन से जुड़े रहे ‘बाहुबली’ फेम नास्सर

Nassar Birthday Struggle Bahubali Lagaan Regret Story

Nassar Birthday Special Story: दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नास्सर आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। ‘बाहुबली’ में भल्लालदेव के पिता बिज्जलदेव का किरदार निभाकर देशभर में पहचान बनाने वाले नास्सर की सफलता के पीछे लंबा संघर्ष छिपा है। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें गुजारा करने के लिए वेटर और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करनी पड़ी थी।

नास्सर ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में आई तेलुगू फिल्म ‘कल्याण अगथिगल’ से की थी। शुरुआती दौर में उन्हें छोटे-छोटे रोल मिलते थे, जिनसे खर्च चलाना मुश्किल था। ऐसे में उन्होंने कभी होटल में वेटर तो कभी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। फिल्मों के प्रति जुनून ही था जिसने उन्हें संघर्ष के बावजूद टिके रहने की ताकत दी। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और आज 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

गरीबी और लुक्स को लेकर झेले ताने

नास्सर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि गरीबी और उनके लुक्स को लेकर उन्हें ताने सुनने पड़े। लोग उनकी नाक और चेहरे को लेकर मजाक उड़ाते थे और कहते थे कि वह हीरो नहीं, बल्कि विलेन बन सकते हैं। लेकिन उन्होंने इन बातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। मेहनत और अभिनय के दम पर उन्होंने खुद को एक बहुमुखी कलाकार साबित किया।

लगान न कर पाने का मलाल

नास्सर ने यह भी स्वीकार किया है कि उन्हें लगान का हिस्सा न बन पाने का आज भी अफसोस है। फिल्म के निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया था और उन्हें अहम किरदार की पेशकश की गई थी। हालांकि उस समय वह तमिल और तेलुगू फिल्मों में व्यस्त थे और ‘लगान’ की शूटिंग के लिए 90 दिन नहीं दे सके। उन्होंने कहा था कि मैं बदकिस्मत था कि जो उनसे चाहिए था, वह मैं नहीं दे पाया। यह फिल्म के करियर की अहम फिल्मों में से एक बनी।

बाहुबली से मिली नई पहचान

नास्सर को पैन इंडिया पहचान बाहुबली: द बिगिनिंग और इसके सीक्वल में बिज्जलदेव के किरदार से मिली। इसके अलावा उन्होंने ‘इरुवर’, ‘वीरम’ और ‘थलाइवा’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया। हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने ‘चाची 420’, ‘रावड़ी राठौर’ और ‘रमैया वस्तावैया’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। नास्सर का असली नाम मोहम्मद हनीफ है। अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और गायक के रूप में उन्होंने साउथ और में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Leave a Reply