ना सर्जरी कराई, ना दवाइयां लीं, 240 किलो के शख्स ने इस तरह घटाया 140 किलो वजन

लाइफस्टाइल खराब होने से आप धीरे-धीर कब फिट टू फैट की ओर बढ़ जाते हैं ये पता ही नहीं चलता है। कई बार लोग अच्छे खासे फिट होते हैं लेकिन खान-पान की बिगड़ती आदतों और वर्कआउट की कमी से वजन बढ़ने लगता है। ऐसा ही हाल हुआ अमेरिका के एक फुटबॉल खिलाड़ी चार्ल्स ओ’बर्न का, जब उन्होंने फुटबॉल खेलना छोड़ दिया तो उनका वजन बढ़ने लगा। युवा एथलीट होने की वजह से जमकर खाया और आराम किया जिससे मोटापा उनका साथी बनता गया। चार्ल्स का वजन जब  530 पाउंड से ऊपर पहुंच गया तब उन्होंने एक दिन सब कुछ बदलने की ठान ली। आज चार्ल्स ने अपना 310 पाउंड वजन कम कर लिया है। करीब 240 किलो से वो 140 किलो पर पहुंच गए हैं। खास बात ये है कि चार्ल्स ने न तो इसके लिए कोई सर्जरी करवाई और न ही किसी तरह की वेट लॉस दवाओं का सेवन किया। बस वर्कआउट और अपने कैलोरी इनटेक पर ध्यान देकर उन्होंने अपने वजन घटाने की जर्नी को आसान बना लिया।

चार्ल्स ने बताया कि कॉलेज के बाद जब खेलना बंद किया तो जिंदगी से वर्कआउट रूटीन भी खत्म हो गया। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। धीरे-धीरे वजन बढ़ता गया। सच कहूं तो मुझे कभी एहसास ही नहीं हुआ कि मैं इतना मोटा हो चुका हूं। मैं दुखी नहीं था, इसलिए खुद को यही समझाता रहा कि हालात इतने भी खराब नहीं हैं। 2021 तक मेरा वजन 530 पाउंड से ऊपर पहुंच गया। सही नंबर मुझे नहीं पता, क्योंकि मेरे पास ऐसी मशीन ही नहीं थी जो 500 से ऊपर दिखा सके। हैरानी की बात ये है कि तब भी मुझे कोई बड़ा झटका नहीं लगा। ना डॉक्टर ने डराया, ना कोई हार्ट अटैक आया।

वजन घटाने की प्रेरणा कैसे मिली 

फिर एक दिन मैंने खुद को आईने में देखा और सोचा, कि मैं बहुत किस्मत वाला हूं कि जिंदा है, लेकिन खुद को किल कर रहा हूं। आज से ये सब खत्म। उस दिन मैंने खुद से बस एक वादा किया कि मैं ये एक दिन कर सकता हूं।

कैलोरी काउंड से की शुरुआत

फिट होने की शुरुआत चार्ल्स ने कैलोरी गिनने से, एक पाउंड फैट में 3,500 कैलोरी होती हैं। अगर एक वर्कआउट में 400 कैलोरी भी बर्न होती हैं, तो एक पाउंड कम करने के लिए 9-10 वर्कआउट चाहिए। इसलिए उन्होंने बड़ा कैलोरी डेफिसिट बनाया। ना सर्जरी कराई, ना दवाइयां लीं। हर एक कैलोरी ट्रैक की यहां तक कि चम्मच भर सूप भी और खाना पकाने में तेल बंद किया। डाइट में लीन मीट खाया, सब्जियां पसंद करना सीखा, पालक, मसाले, सालसा और नॉन-फैट ग्रीक योगर्ट वाला खाना शुरू किया। दिनभर में वो सिर्फ 220 कैलोरी का मील लेते थे।

वजन कम होने पर जिम में किया वर्कआउट

वजन कम होने लगा तो जिम शुरू किया। दिन में दो बार स्टेशनरी बाइक, साथ में कर्ल्स, प्रेस और रो जैसी एक्सरसाइज कीं। कभी 650 स्क्वैट और 350 बेंच प्रेस करने वाली एक्सरसाइज से शुरुआत की। ये सब कर पाना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। करीब ढाई साल में ज्यादातर वजन कम हुआ और 3 साल में उन्होंने लगभग 310 पाउंड घटाए।

 

Leave a Reply