Automobile

Nexon EV का सफाया करने अब इलेक्ट्रिक अवतार में आ रही है Tata Nano, सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 300km, दाम भी होगा कम

Tata Nano को भारतीय मार्केट में खूब लोकप्रियता मिली है। टाटा कंपनी ने इस कार को सबसे कम कीमत में लॉन्च करते हुए गरीबों की पहुंच तक भी इसे पहुंचाया। वहीं अब भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ते हुए देखकर कंपनी अपनी इस कार को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में पेश करने की प्लानिंग कर रही है।

Tata Nano EV पर काम शुरू हो चुका है और कहा जा रहा है कि जल्द ही ये कार भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आने वाली है। नए अवतार और एडवांस फीचर्स से लैस ये कार जल्द ही भारत में लॉन्च होगी। तो आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल्स –

सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 300 किलोमीटर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Tata Nano EV को भारतीय मार्केट में 2 बैटरी पैक के ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

  • इसमें पहले नंबर पर 19kWh की बैटरी दी जा सकती है, जो 250km तक का रेंज देने में सक्षम होगी। 
  • वहीं इसके अलावा इसके दूसरे बैटरी विकल्प के रुप में 24 kWh की बैटरी भी देखने को मिल सकती है, जो 300km तक का रेंज देगी।

2 चार्जर भी हो सकते हैं मौजूद

कुछ अन्य रिपोर्ट्स का कहना है कि Tata Nano EV में 2 बैटरी विकल्प के साथ 2 फास्ट चार्जर की सुविधा भी देखने को मिल सकती है।

  • इसमें पहले नंबर पर 15W का फास्ट चार्जर है, जो इस कार को लगभग 5-6 घंटे में फुल चार्ज करने में सक्षम होगा। 
  • हीं इसके अलावा दूसरे विकल्प में फास्ट डीसी चार्जर दिया जाता है, जो इस कार को महज 3 घंटे में ही फुल चार्ज कर देगा।

कितनी हो सकती है कीमत?

फिलहाल कंपनी द्वारा Tata Nano EV की लॉन्च डेट या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार को लगभग 5 लाख रुपए (एक्स शोरुम) की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply