दोस्त का बर्थ डे और उसके लिए कुछ स्पेशल करने का मन है तो आप घर पर अपने हाथों से उसके लिए केक तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। बिना अंडे के भी केक का स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा होगा। उसके लिए बस आपको शेफ निशा मधुलिका की रेसिपी फॉलो करनी होगी। केक को देखकर न केवल आपका दोस्त खुश हो जाएगा या जाएगी। बल्कि आपके इस तोहफे से उसको काफी स्पेशल महसूस होगा।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
मैदा 200 ग्राम
मक्खन या घी 80 ग्राम
कन्डेंस्ड मिल्क 1/2 कप से थोडा़ ज्यादा
दूध 1 कप
काजू 50 ग्राम
किशमिश 40 50
चीनी 100 ग्राम
बेकिंग पाउडर 1 छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा 3/4 छोटी चम्मच
बिना अंडे के इस तरह बनाएं घर में केक
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर और खाने वाला सोडा मिलाएं। फिर इसे आपको 2 बार छलनी से छानना है। इस दौरान आप मक्खन भी पिघला लें। साथ ही चीनी भी पीसकर पाउडर बना लें। फिर आपको मक्खन और चीनी को मिलाना है। इसे 23 मिनिट तक अच्छी तरह फेट लें। फिर कंडेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फेट लें। फिर आपको मैदा, बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ाथोड़ा करके इसमें डालना है।
इसे भी अच्छी तरह मिला लें। इस बात का ध्यान दें कि इसमें गुठलियां बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। फिर दूध को थोड़ाथोड़ा करके डालें। इस मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लें। यह ऐसा होना चाहिए जैसा बेसन के पकोड़े के लिए होता है। इसे 2 मिनिट तक फेटते रहें। फिर काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। अब आपको केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाना है। इसे अच्छे से चिकना कर लें। फिर थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइएं।
मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जानी चाहिए ताकि केक बर्तन से आसानी से निकल सके। फिर केक के लिए तैयार मिश्रण को बर्तन में डाल दें। फिर ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर गरम करना है। इसके बाद केक के बर्तन को ओवन में रखें। फिर 25 मिनिट के लिए इस तापमान पर केक को बेक करने के लिए सेट करें।
30 मिनट बाद तापमान घटा कर आपको 160 करना है। करीब 20 मिनट तक केक बेक करें। फिर निकाल कर चेक करें। इसे चेक करने के लिए केक में चाकू की नोक घुसाएं। अगर वह चिपकती है तब उसे 10 मिनिट और बेक करें। जब चिपकना बंद हो जाए तो ओवन बंद कर दें। आपका केक तैयरा है। इसके बाद आप मेवे डालकर सर्व कर सकते हैं।



