आजकल की मिडसाइज फैमिली SUV सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि पहियों पर चलताफिरता कंप्यूटर बन चुकी है. इसमें 50 से 100 तक इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स , कई किलोमीटर लंबी CAN वायरिंग और लाखों सॉफ्टवेयर कोड होते हैं. इंटरनेट से जुड़े मॉडम की मदद से कार लगातार कंपनी के सर्वर से कनेक्ट रहती है. इसी वजह से स्मार्टफोन ऐप से इंजन स्टार्ट करने, AC चालू करने, GPS लोकेशन देखने और डोर लॉकअनलॉक करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

लेकिन इन फीचर्स के साथ हैकिंग का खतरा भी बढ़ा है. कार को निशाना बनाने के लिए हैकर्स मोबाइल ऐप, वायरिंग, स्मार्ट चाबी और डायग्नोस्टिक पोर्ट जैसे रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कनेक्टेड कार को कैसे निशाना बनाते हैं हैकर्स?
मोबाइल ऐप और कंपनी के सर्वर से हमला: ब्लूलिंक, टाटा आईआरए, महिंद्रा एड्रेनोक्स, सुजुकी कनेक्ट और एमजी आईस्मार्ट जैसे सिस्टम कार को कंपनी के क्लाउड सर्वर से जोड़ते हैं. अगर इनके API में सुरक्षा की कमी हो, तो हैकर कार की लोकेशन, दरवाजों और हॉर्न जैसे फीचर्स तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकते हैं.
CAN वायरिंग से छेड़छाड़: कार के अलगअलग पार्ट्स CAN नेटवर्क से जुड़े होते हैं. हैकर हेडलाइट या बंपर सेंसर की वायरिंग तक पहुंचकर नकली सिग्नल भेज सकते हैं. इससे कार के लॉक और इमोबिलाइजर को निशाना बनाया जा सकता है.
स्मार्ट चाबी का सिग्नल चुराना: रिले अटैक में दो चोर डिवाइस की मदद से घर में रखी स्मार्ट चाबी का सिग्नल कार तक पहुंचाते हैं. कार को लगता है कि चाबी पास में है और वह अनलॉक हो जाती है.
OBDII पोर्ट का गलत इस्तेमाल: डैशबोर्ड के नीचे मौजूद इस पोर्ट से चोर खास डिवाइस जोड़कर नई चाबी प्रोग्राम करने और इमोबिलाइजर की सेटिंग बदलने की कोशिश कर सकते हैं.
क्या चलती कार का कंट्रोल भी हैक हो सकता है?
फिल्मों की तरह दूर बैठकर स्टीयरिंग और ब्रेक पर कब्जा करना आसान नहीं है. नई कारों में और ब्रेकइंजन जैसे जरूरी हिस्सों के नेटवर्क अलग रखे जाते हैं. इनके बीच Central Gateway Firewall होता है, जो संदिग्ध कमांड को रोकता है. असली खतरा फिलहाल कार चोरी, निजी जानकारी की निगरानी और बिना इजाजत एंट्री का है.
भारत में कारों की सेफ्टी के लिए नियम
भारत में AIS189 और AIS190 जैसे स्टैंडर्ड लाए गए हैं. AIS189 कार कंपनियों के लिए साइबर सुरक्षा से जुड़े इंतजाम जरूरी बनाता है. इसमें सुरक्षित हार्डवेयर, कम्युनिकेशन और खतरे की जांच शामिल है. AIS190 सॉफ्टवेयर अपडेट को सुरक्षित रखने पर ध्यान देता है, ताकि OTA अपडेट के साथ छेड़छाड़ न हो सके.
कार मालिक कैसे रखें अपनी गाड़ी सुरक्षित?
- स्मार्ट चाबी को घर में Faraday Pouch में रखें, ताकि उसका सिग्नल बाहर न पहुंचे
- Steering या Pedal Lock लगाएं, जिससे चोरी करना मुश्किल हो
- OBDII पोर्ट पर लॉक लगवाएं, ताकि कोई अनजान व्यक्ति उससे छेड़छाड़ न कर सके
- कार के ऐप में मजबूत पासवर्ड और Biometric Authentication रखें
- Dashcam या दूसरी एक्सेसरीज लगवाते समय वायर काटने के बजाय PlugandPlay कनेक्टर इस्तेमाल करें
- कार का सॉफ्टवेयर समयसमय पर अपडेट करते रहें



