हिमाचली खबर: भारतीय घरों में लोग सुबह के वक्त नाश्ते के रूप में चीला खाना खूब पसंद करते हैं। इसे अलगअलग तरीकों से बनाकर खाना पसंद किया जाता है। किसी को मूंग दाल का चीला पसंद आता है, तो कई लोग बेसन, सूजी या मिक्स वेजिटेबल चीला बड़े चाव से खाते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि जल्दी बनने वाला और हल्का नाश्ता भी माना जाता है। वहीं, सुबह का नाश्ता प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए। ऐसे में आप प्रोटीन से भरपूर चीला बना सकते हैं। प्रोटीन चीला शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ ही लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है।

प्रोटीन चीला बनाने के लिए सामग्री
बैटर के लिए
1 कप बेसन
आधा कप भिगोई हुई और पीसी हुई मूंग दाल
2 बड़े चम्मच ओट्स पाउडर
आधा छोटा चम्मच हल्दी
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक
जरूरत के अनुसार पानी
स्टफिंग के लिए
आधा कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
हरा धनिया
पकाने के लिए 12 छोटा चम्मच घी या तेल
प्रोटीन चीला बनाने की आसान विधि
सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, पीसी हुई मूंग दाल, ओट्स पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें थोड़ाथोड़ा पानी डालते हुए स्मूद और बिना गुठली वाला बैटर तैयार कर लें।
इसके बाद बैटर में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला लें। अब एक नॉनस्टिक या लोहे का तवा मध्यम आंच पर गर्म करें और उस पर हल्का घी या तेल लगा दें। तवे पर एक करछी बैटर डालें और उसे धीरेधीरे फैलाकर पतला चीला बना लें।
चीला पकते समय ऊपर से कद्दूकस किया हुआ पनीर समान रूप से डालें और हल्का दबा दें, ताकि वह अच्छी तरह चिपक जाए। अब किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें और चीले को तब तक पकाएं, जब तक नीचे से सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाए। फिर इसे सावधानी से पलट दें और दूसरी तरफ से भी 12 मिनट तक अच्छी तरह सेक लें।
आपका गरमागरम स्वादिष्ट और हेल्दी प्रोटीन से भरपूर चीला तैयार है। इसे आप पुदीने की चटनी, दही या घनिया की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।



