हिमाचली खबर: कई बार ऐसा कुछ खाने का मन करता है जो स्वादिष्ट होने के साथसाथ हेल्दी भी हो। ऐसे में आप स्नैक में लाजवाब स्वाद के लिए वेज कबाब बना सकते हैं। ये कम तेल में आसानी से तैयार किया जा सकता है, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी पसंद करेंगे। शाम को हल्की भूख, पार्टी स्नैक्स या डिनर के साथ भी सर्व कर सकते हैं। घर पर बने वेज कबाब बाजार के तले हुए स्नैक्स की तुलना में अधिक पौष्टिक और सुरक्षित होते हैं।

वेज कबाब बनाने बनाने की सामग्री
2 उबले हुए आलू
1 कप उबली हुई मिक्स सब्जियां
आधा कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
आधा कप ओट्स पाउडर या ब्रेडक्रम्ब्स
1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 चम्मच अदरकलहसुन पेस्ट
आधा चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच चाट मसाला
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
थोड़ा बारीक कटा हुआ धनिया
नमक स्वादानुसार
12 चम्मच तेल
वेज कबाब बनाने की आसान विधि
सब्जियां तैयार करें
सबसे पहले सभी सब्जियों को हल्का उबाल लें। ध्यान रखें कि सब्जियां ज्यादा गलें नहीं और उनमें पानी न रहे। इसके बाद सब्जियों को अच्छी तरह मैश कर लें ताकि कबाब आसानी से बन सकें।
मिश्रण तैयार करें
अब एक बड़े बर्तन में उबले आलू, मिक्स सब्जियां, पनीर, प्याज, हरी मिर्च और सभी मसाले डालें। अब इसमें ओट्स पाउडर या ब्रेडक्रम्ब्स मिलाएं। यह मिश्रण को बांधने में मदद करेगा और कबाब को क्रिस्पी बनाएगा।
अब कबाब का आकार दें
अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाते हुए मिश्रण से छोटेछोटे कबाब तैयार करें। आप इन्हें गोल टिक्की, लंबे कबाब या सीख कबाब जैसा आकार दे सकते हैं।
कम तेल में पकाने का तरीका
अब एक नॉनस्टिक तवे पर हल्का तेल लगाकर कबाब को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। आप एयर फ्रायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कबाब कम तेल में और क्रिस्पी बनाया जा सकता है।
सर्व करने का तरीका
गरमागरम वेज कबाब को हरी चटनी, दही डिप या प्याज के सलाद के साथ परोस सकते हैं। इसके ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क देने से स्वाद और भी बढ़ जाता है। ऐसे में आप कम तेल और समय में घर पर आसानी से वेज कबाब बना सकते हैं।



