हिमाचली खबर: सुबह का समय अक्सर भागदौड़ भरा होता है। ऑफिस, कॉलेज या बच्चों को स्कूल भेजने की जल्दी में कई लोग ऐसे नाश्ते की तलाश करते हैं, जिसे कम समय में आसानी से तैयार किया जा सके। समय की कमी के कारण कुछ लोग नाश्ता छोड़ भी देते हैं, लेकिन खाली पेट घर से निकलना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे शरीर में कमजोरी, थकान और दिनभर सुस्ती महसूस हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि सुबह का नाश्ता हेल्दी होने के साथ जल्दी तैयार होने वाला भी हो।

अब सुबह के ब्रेकफास्ट की चिंता खत्म, इस तरह झटपट बनाएं कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता​
अब सुबह के ब्रेकफास्ट की चिंता खत्म, इस तरह झटपट बनाएं कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता​

कुछ ऐसे नाश्ते हैं, जिन्हें आप सुबह में बेहद कम समय में तैयार कर सकते हैं। सुबह का नाश्ता हमेशा ऐसा होना चाहिए जो शरीर को भरपूर ऊर्जा देने के साथ जरूरी पोषक तत्व भी पहुंचाए। अगर सुबह का भोजन संतुलित और पौष्टिक हो, तो लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बारबार भूख भी नहीं लगती है। ऐसे में आप नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल कर सकते हैं। ओट्स, अंडा और चीला इसके लिए बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं।

ओट्स
ओट्स फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर रखने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है।

जल्दी ओट्स बनाने का तरीका
ओट्स बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। सबसे पहले आप आधा कप ओट्स को अच्छी तरह धोकर कुकर में डालकर 1.5 से 2 कप पानी डाल दें। अब इसमें बीन्स, गाजर, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, ब्रोकली या अपनी मनपसंद की सब्जियां डालकर उसमें आधा चम्मच गरम मसाला, एक चुटकी काली मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी और 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर डालकर ढक्कन बंद कर दें। 1 से 2 सिटी तक धीमी आंच पर पका लें।

अंडा
अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ ही मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। एक तरफ ओट्स बनाने के साथ ही दूसरे गैस पर आप एक कड़ाही या पैन में पानी डालकर उसमें 2 अंडे उबाल लें। इससे आपका समय बचेगा और सारी चीजें एक साथ तैयार हो जाएंगी।

मूंग दाल पनीर चीला
मूंग दाल में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर रखने और शरीर को ताकत देने में मदद करता है। वहीं पनीर कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ऐसे में आप सुबह के वक्त प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम से भरपूर नाश्ते के लिए ये तीनों चीजें ट्राई कर सकते हैं।

झटपट मूंग दाल पनीर चीला बनाने का आसान तरीका
मूंग दाल को रात में ही भिगोकर रख दें। ओट्स और अंडा जब पकने के लिए गैस पर चढ़ा दें, तो खाली समय में फटाफट भिगोए हुए मूंग दाल को मिक्सी में पीस लें। जरूरत पड़ने पर हल्का पानी मिला सकते हैं। अब इसमें एक बारीक कटी प्याज, 1 हरी मिर्च, 12 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई और नमक मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब गैस पर तवा चढ़ाकर उसमें हल्का तेल डालकर ग्रीस कर लें। चम्मच की मदद से पेस्ट को तवे पर फैला दें और जब चीले का गिलापन दूर होने लगे तो कद्दूकस करके ऊपर से पनीर डाल दें। दोनों तरफ से चीले को सुनहरा होने तक सेंक लें।

जल्दी बनाने का तरीका
अगर आपके पास तीन बर्नर वाला गैस स्टोव है, तो आप ये सारी चीजें एक साथ आसानी से तैयार कर सकते हैं। वहीं, अगर दो बर्नर वाला गैस स्टोव है, तो सबसे पहले अंडा उबालने के लिए रख दें, क्योंकि अंडे उबले में लगभग 7 से 10 मिनट का समय लेते हैं। इस दौरान आप दूसरी तरफ ओट्स बैठा सकते हैं। जबतक आप चीला का पेस्ट तैयार करेंगे उतनी देर में अंडा उबल जाएगा। इस तरह आप सुबह की भागदौड़ में भी कम समय में हेल्दी, पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता आसानी से तैयार कर सकते हैं।

गर्मी में गेहूं की जगह ट्राई करें इन दो आटे की रटी, स्वादिष्ट बनाने के लिए डालें ये चीजें

रोटी लगभग हर भारतीय घरों में बनाई जाती है, जो ज्यादातर गेहूं के आटे से बनी होती है। लेकिन कई बार लोगों का इससे मन भर जाता है। ऐसे में आप इस गर्मी दो तरह की रोटियां ट्राई कर सकते हैं, जो पेट के लिए ठंडा होने के साथ ही हेल्दी भी होती हैं।