हिमाचली खबर: महिलाओं की ड्रेसिंग टेबल में एक से बढ़कर एक ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद होते हैं, जिनमें फेस क्रीम, बॉडी लोशन, सनस्क्रीन, सीरम और कई स्किन केयर आइटम शामिल होते हैं। इनमें से कई प्रोडक्ट्स ऐसे होते हैं जिनका कुछ ही बार इस्तेमाल किया जाता है और फिर वे लंबे समय तक वैसे ही पड़े रहते हैं। समय के साथ ये प्रोडक्ट्स अपनी एक्सपायरी डेट पार कर जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोग एक्सपायर हो चुकी क्रीमों को कचरा समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं।

अब एक्सपायर्ड क्रीम को फेंकने की जरूरत नहीं, इन 5 कामों में करें रीयूज​
अब एक्सपायर्ड क्रीम को फेंकने की जरूरत नहीं, इन 5 कामों में करें रीयूज​

लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि इन एक्सपायर्ड क्रीमों का इस्तेमाल दोबारा किया जा सकता है। घर के कई छोटेमोटे कामों में एक्सपायर्ड क्रीमों का इस्तेमाल किया जा सकता है। साफसफाई, पॉलिशिंग और कई घरेलू कामों में ये क्रीम काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं। इससे न सिर्फ चीजों की बर्बादी कम होती है बल्कि रोजमर्रा के काम भी आसान हो जाते हैं। आइए जानते हैं घर के किनकिन कामों में एक्सपायर हो चुके क्रीमों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

1 फर्नीचर की सफाई
लकड़ी के फर्नीचर जैसे टेबल, कुर्सी, अलमारी आदि पर जब धूल जमती है तो धीरेधीरे वह अपनी चमक खोने लगते हैं। ऐसे में एक्सपायर क्रीम की मदद से इन फर्निचरों को फिर से चमकाया जा सकता है। इसके लिए एक सूखे कपड़े पर थोड़ी मात्रा में क्रीम लें और हल्के हाथों से फर्नीचर पर रगड़ें। इसके बाद साफ कपड़े से पोंछ दें। इससे हल्की धूल और दाग साफ हो जाते हैं। फर्नीचर पर हल्की चमक आ जाती है और लकड़ी की सतह स्मूद दिखती है। ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा क्रीम न लगाएं, इससे सतह चिपचिपी हो सकती है।

2 स्टिकर और गोंद के निशान
कई बार दीवार, शीशे, बोतल या फर्नीचर पर स्टिकर या गोंद के निशान रह जाते हैं जिन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में निशान वाली जगह पर क्रीम लगाकर 510 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर कपड़े से रगड़कर साफ कर दें। इससे गोंद नरम हो जाता है और स्टिकर के निशान आसानी से हट जाते हैं। इसी तरह प्लास्टिक और ग्लास के सतहों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

3 चमड़े के आइटम चमकाएं
लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद लेदर बैग, बेल्ट और अन्य लेदर से जुड़ा आइटम अपनी चमक खो देते हैं। ऐसे में इन्हें फिर से चमकाने में आप एक्सपायर क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कॉटन के कपड़े पर थोड़ी सी क्रीम लें और हल्के हाथों से बैग या अन्य लेदर के सामान पर फैला दें। फिर सूखे कपड़े से पॉलिश करें। इससे चमड़े में नमी बनी रहती है, क्रैक पड़ने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही बैग और बेल्ट की शाइन वापस आती है।

4 जंग हटाने में करें इस्तेमाल
लोहे की चीजों जैसे दरवाजे के हैंडल, छोटी चाभियां या मेटल पार्ट्स पर लगी हल्की जंग को हटाने में एक्सपायर क्रीम काम आ सकता है। इसके लिए जंग वाली जगह पर क्रीम लगाकर छोड़ दें, जिससे जंग नरम हो जाए। इसके बाद ब्रश या कपड़े से रगड़कर साफ कर दें। अगर हल्की जंग है तो काफी हद तक कम हो सकती है।

5 दराज और स्लाइडिंग में करें इस्तेमाल
कई बार किचन और अन्य दराज, खिड़की या स्लाइडिंग दरवाजे जाम हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें स्मूद बनाने के लिए आप एक्सपायर पड़ी क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए स्लाइडिंग ट्रैक पर हल्की क्रीम लगाकर 23 बार खोलें और बंद करें। इससे जाम हुआ हिस्सा आसानी से चलने लगता है और आवाज भी कम आती है।

ध्यान रखें
अगर क्रीम बहुत पुरानी, बदबूदार या उसके रंग में कोई बदलाव हो गया है तो उसे बिल्कुल इस्तेमाल न करें। इसे त्वचा पर दोबारा इस्तेमाल न करें। वहीं, लकड़ी या लेदर की चीजों पर इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार छोटे हिस्से पर टेस्ट जरूर कर लें, अगर रंग में चमक के बजाए बदलाव नजर आता है तो इस्तेमाल न करें।