Bhatkuli Police:  भातकुली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग और अशिक्षित किसान की मजबूरी का फायदा उठाकर उसकी जमीन अपने नाम कराने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। भातकुली तहसील के गणोरी निवासी नंदकिशोर रामप्रसाद शर्मा 70 ने शिकायत दर्ज कराई थी।

अमरावती में जमीन हड़पने का बड़ा मामला, बुजुर्ग किसान से लाखों की धोखाधड़ी, 6 पर एफआईआर​
अमरावती में जमीन हड़पने का बड़ा मामला, बुजुर्ग किसान से लाखों की धोखाधड़ी, 6 पर एफआईआर​

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपियों ने नंदकिशोर शर्मा के बुढ़ापे और उनके अशिक्षित होने का गलत फायदा उठाया। आरोपियों ने खुद को बैंक का अधिकारी और कर्मचारी बताया और किसान को विश्वास में लिया। इसके बाद अपने के लिए आरोपियों ने छलकपट से पीड़ित किसान की खेती अपने नाम करवा कर उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी की।

बुजुर्ग किसान से लाखों की धोखाधड़ी

नंदकिशोर शर्मा की शिकायत की शिकायत अर्जी पर प्रारंभिक जांच करने और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद पुलिस ने अशोक राधेश्याम जोशी 62, श्रीनिवास राजेंद्र जोशी दोनों बडनेरा निवासी, सारा सिंह मनोहर सिंह चव्हाण अमरावती, वराह राजेंद्र जोशी बडनेरा, संतोष मिश्रा बडनेरा व अनिल चौधरी बडनेरा के खिलाफ ममला दर्ज किया है। यह पूरा मामला 5 सितंबर 2025 से 25 जून 2026 के बीच का बताया जा रहा है। ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।