हिमाचली खबर: Numerology: कहते हैं जिस किसी पर शनि की खास कृपा बरसती है ऐसे लोग लाइफ में बहुत ही ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। शनि भले ही धीरेधीरे सफलता दिलाते हैं लेकिन जब ये किस्मत चमकाना शुरू करते हैं तो व्यक्ति को वो सबकुछ मिलता है जिसका उसने कभी सपना देखा था। ऐसा अक्सर एक खास मूलांक के लोगों के साथ ज्यादा देखा जाता है। अंकज्योतिष अनुसार इस मूलांक के लोगों का शुरुआती जीवन भले ही कष्टों में गुजरे लेकिन एक समय बाद ये लोग सुनहरी सफलता हासिल कर लेते हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम किस मूलांक की बात कर रहे हैं?

Numerology: 35 की उम्र के बाद राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोग, शनि देव की कृपा से मिलता है सब कुछ!​
Numerology: 35 की उम्र के बाद राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोग, शनि देव की कृपा से मिलता है सब कुछ!​

ये है मूलांक 8

यहां हम मूलांक 8 वालों के बारे में बात कर रहे हैं। किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोगों को सफलता अमूमन 35 की उम्र के बाद जाकर मिलती है। ये उम्र इस मूलांक वालों के लिए ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित होती है, जिसके बाद ये सफलता के शिखर पर पहुंच जाते हैं। आइए जानते हैं कैसा होता है मूलांक 8 वालों का जीवन।

35 की उम्र के बाद शुरू होता है गोल्डन पीरियड

शनि ग्रह की चाल थोड़ी धीमी होती है, इसलिए वे मूलांक 8 वालों को भी सफलता धीरेधीरे ही देते हैं। इस मूलांक वालों को 35 से 36 वर्ष की आयु के बीच इनकी कड़ी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाता है और देखते ही देखते ये करियर की ऊंचाइयों पर पहुंच जाते हैं। 35 की उम्र के बाद इनके रुके हुए काम बनने लगते हैं और अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। खास बात ये है कि 35 के बाद मिलने वाली सफलता इनके साथ ताउम्र रहती है।

मूलांक 8 वालों की खूबियां

  • मूलांक 8 वालों में गजब का धैर्य होता है। ये कठिन से कठिन समय में भी ये घबराते नहीं हैं बल्कि शांत रहकर समस्या का समाधान करने की कोशिश करते हैं।
  • ये लोग अत्याधिक मेहनती होते हैं और अच्छे से जानते हैं कि बिना प्रयासों के कुछ भी हासिल नहीं होगा, इसलिए ये मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
  • शनि देव की कृपा से इनके अंदर न्याय करने की अच्छी समझ होती है। इसके साथ ही इन्हें सहीगलत की भी बखूबी पहचान होती है।
  • ये लोग ईमानदार होते हैं। जो भी काम हाथ में लेते हैं उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करते हैं।
  • ये लोग रिश्तों को निभाने में बहुत वफादार होते हैं और जरूरत के समय ये सदैव अपनों के साथ खड़े रहते हैं।