Featured Image

Kanpur Crime News: कानपुर l उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने ही देवर के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट दिया. इस घटना के सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है. बताया जा रहा है कि देवर ने उसके बेटे की पिटाई की थी, जिसके बाद मामला इस हद तक पहुंच गया.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला कानपुर के सजेती क्षेत्र के एक गाँव का है. वारदात शुक्रवार शाम की बताई जा रही है. भाभी ने देवर के कपड़े उतरवाए और उसका प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया.

जानकारी के मुताबिक़, आरोपी महिला का पति अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में काम करता है. जबकि महिला अपने बच्चों, देवर और ससुर के साथ गांव में रहती है. उसका 37 वर्षीय देवर भी परिवार के साथ गांव में रहता है. उसके चार बच्चे हैं. पूरा परिवार साथ रहता है.

बेटे की पिटाई से नाराज थी भाभी

देवर ने भाभी के बेटे की पिटाई कर दी थी. इसी बात को लेकर भाभी और देवर के बीच विवाद शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि बेटे के साथ हुई मारपीट से भाभी नाराज थी. इसी वजह से दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. इसी को लेकर शुक्रवार शाम भी भाभी का देवर और ससुर से झगड़ा हुआ था. जिसके बाद मारपीट भी हुई.

विवाद के बाद प्राइवेट पार्ट काटा

बताया जा रहा है इसी को लेकर भाभी ने बहाने से देवर के कपड़े उतरवाए और फिर दांत से उसके प्राइवेट पार्ट पर काट दिया. जिससे उसके प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा. वह दर्द से चीखने लगा और जमीन पर गिर गया. परिजन उसे तत्काल घाटमपुर सीएचसी ले गए. जहाँ से गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फ़िलहाल उसका इलाज जारी है.

दुसरी तरफ पुलिस मामले की जांच कर रही है स्थानीय लोगो से पता चला है महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है. साथ ही परिवार के तरफ से भी कोई तहरीर नहीं दी गयी है.