Ajab GazabHealthIndiaTrendingViral

Oil Pulling सेलिब्रिटीज की पहली पसंद, बीमारियों को दूर रखने में मददगार, जानिए क्या है….

Oil Pulling सेलिब्रिटीज की पहली पसंद, बीमारियों को दूर रखने में मददगार, जानिए क्या है….
Oil Pulling सेलिब्रिटीज की पहली पसंद, बीमारियों को दूर रखने में मददगार, जानिए क्या है….

Oil Pulling Benefits: ऑयल पुलिंग सेहतमंद रहने के लिए एक आयुर्वेदिक उपाय है, जिसे पहले के जमाने में लोग किया करते थे। मगर धीरे-धीरे यह प्रक्रिया गायब होने लगी थी। अब हाल के कुछ सालों में ऑयल पुलिंग वापस चर्चाओं में है। सोशल मीडिया पर कई ब्यूटी और हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे करने की सलाह देते हैं। मगर यह होता क्या है? इस रिपोर्ट में समझते हैं ऑयल पुलिंग मेथड के बारे में, इसे कैसे करते हैं, कब करते हैं और इसके क्या फायदे हैं?

ऑयल पुलिंग मेथड क्या है?

ऑयल पुलिंग मेथड में सुबह बासी मुंह तेल का कुल्ला किया जाता है। इसमें आपको 1-2 चम्मच तेल मुंह में भरकर कम से कम 5 से 7 मिनट तक घुमाना होता है। कुछ लोग इस प्रक्रिया को 30 मिनट तक भी करते हैं। ऑयल पुलिंग करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं।

कैसे करते हैं Oil Pulling?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑयल पुलिंग सुबह के समय करते हैं। ब्रश करने से पहले ऑयल पुलिंग किया जाता है। इसे फेस मसल्स की एक्सरसाइज भी कहते हैं। बहुत से फिल्म एक्टर्स इसे रोज करते हैं। इसमें आपको सुबह के समय आलती-पालती मारकर बैठना होता है और मुंह में तेल भरकर गले तक तेल को घुमा-घुमा कर गरारे करने होते हैं। इससे मुंह के जर्म्स खत्म होते हैं। ऑयल पुलिंग ओरल हाइजिन के लिए फायदेमंद होती है।

Oil Pulling का सही समय क्या है?

ऑयल पुलिंग करने का सही समय सुबह का होता है। मगर कुछ लोग इसे रात में सोने से पहले भी करते हैं। तो वहीं, कुछ लोग इसे दोनों टाइम सुबह और शाम को करते हैं। कुछ लोग ऑयल पुलिंग रोज करना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे हफ्ते में दो या तीन बार करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑयल पुलिंग रोज सुबह की जा सकती है।

ऑयल पुलिंग के फायदे

  • रोज ऑयल पुलिंग करने से दांतों की चमक बढ़ती है।
  • ऑयल पुलिंग इम्यूनिटी स्ट्रान्ग होती है।
  • इससे हार्मोन्स का संतुलन सही रहता है।
  • ऑयल पुलिंग आपकी स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाता है।
  • ऑयल पुलिंग करने से मुंह की बदबू दूर होती है।
  • ऑयल पुलिंग से छाले की समस्या भी दूर होती है।

किस तेल से करते हैं ऑयल पुलिंग?

ऑयल पुलिंग किसी भी एडीबल तेल से की जा सकती है। जैसे:-

  • नारियल तेल
  • बादाम तेल
  • तिल का तेल
  • ऑलिव ऑयल
  • सर्दियों के मौसम में सरसों के तेल से ऑयल पुलिंग करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply