Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा 1 मई 2026 को है और इस पावन दिन पर सूर्य मेष राशि और चंद्रमा तुला राशि में विराजमान होंगे। इन दोनों ग्रहों के बीच बुद्ध पूर्णिमा पर समसप्तक योग बनेगा क्योंकि दोनों एक दूसरे से सप्तम भाव में होंगे। इस योग को ज्योतिष में मिलेजुले परिणाम देने वाला माना जाता है। कुछ राशियों के लिए यह योग शुभ भी माना जाता है और कुछ राशियों के जीवन में इस योग के चलते परेशानियां भी आ सकती हैं। हालांकि आज हम आपको उन राशियों के बारे में जानकारी देंगे जिनके लिए बुद्ध पूर्णिमा पर बनने वाला समसप्तक योग शुभ साबित हो सकता है। 

बुद्ध पूर्णिमा पर सूर्य-चंद्र के समसप्तक योग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, जानें क्या आपकी राशि भी हैं इनमें शामिल
बुद्ध पूर्णिमा पर सूर्य-चंद्र के समसप्तक योग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, जानें क्या आपकी राशि भी हैं इनमें शामिल

मेष राशि

बुद्ध पूर्णिमा पर सूर्य और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आपको मानसिक शांति की प्राप्ति हो सकती है। किस्मत का भी इस राशि के जातकों को सहयोग मिलेगा। निवेश किए गए धन से अच्छा रिटर्न मिलने के भी योग हैं। जो लोग पैतृक कारोबार करते हैं उनको अच्छी डील मिल सकती है। मातापिता का भी भरपूर सहयोग इस राशि के जातकों को प्राप्त होगा। 

सिंह राशि

समसप्तक योग के दौरान सूर्य आपके धर्म भाव और चंद्रमा आपके पराक्रम भाव में विराजमान रहेंगे। इस योग के चलते आपके मानसम्मान में वृद्धि होने के योग हैं। आय के आपको नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में चल रहे समस्याएं दूर होंगी। भाग्य के सहयोग से आपके बिगड़ते कार्य भी बन सकते हैं। इस राशि के लोगों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। 

कुंभ राशि 

समसप्तक योग के प्रभाव से आपकी सेहत में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। भविष्य को लेकर जो चिंताएं आपके मन में चल रही थीं वो भी दूर हो सकती हैं। कुछ लोगों को अचानक से धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है। परिवार में किसी के साथ मनमुटाव हुआ था तो दूर हो सकता है। आज के दिन सोचसमझकर किया गया निवेश आपको भविष्य में जबरदस्त लाभ दिला सकता है।

मीन राशि 

इस राशि के जातकों को भी भाग्य का सहयोग समसप्तक योग के दौरान मिलेगा। आपके द्वितीय भाव में बैठे सूर्य आपके आर्थिक पक्ष को सुधार सकते हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी। कुछ लोगों को उधार दिया धन वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इस राशि के कुछ लोगों को अच्छी जगह पर नौकरी मिलने के भी योग हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का आपको मौका मिलेगा।