हिमाचली खबर: Dwi Dwadash Yog: शनि और मंगल के बीच 11 मई 2026 को द्विद्वादश योग बनेगा। मंगल ग्रह 11 मई को मेष राशि में गोचर करेंगे और शनि ग्रह से द्वितीय भाव में होंगे। वहीं शनि मंगल से द्वादश स्थान में होंगे, इसलिए शनिमंगल की स्थिति के चलते द्विद्वादश योग का निर्माण होगा। इस योग के चलते कुछ राशियों को जीवन में बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। संघर्षों का अंत होगा और राजयोग जैसे सुख मेषकुंभ सहित 4 राशियां पा सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में। 

11 मई को शनि-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, संघर्ष के बाद अब 4 राशियों को मिलेंगे राजयोग जैसे शुभ परिणाम​
11 मई को शनि-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, संघर्ष के बाद अब 4 राशियों को मिलेंगे राजयोग जैसे शुभ परिणाम​

मेष राशि 

मंगल आपकी ही राशि के स्वामी हैं और 11 मई को आपकी राशि में प्रवेश करते ही ये शनि के साथ द्विद्वादश योग बनाएंगे। द्विद्वादश योग के बनने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के नए स्रोत आपको मिल सकते हैं या फिर आमदनी में वृद्धि हो सकती है। भूमिभवन से जुड़े किसी मुद्दे का हल आपको मिल जाएगा। शत्रु पक्ष पर भी इस राशि के जातक हावी रहेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को संघर्ष के बाद मई के महीने में नौकरी मिल सकती है।

सिंह राशि

द्विद्वादश योग के प्रभाव से सिंह वालों के जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। वहीं नौकरी पेशा लोग भी कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों को बड़ा धन लाभ मिलने के योग हैं। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे तो 11 मई के बाद का समय आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

धनु राशि

मंगलशनि के द्विद्वादश योग के बनने से आपको अचानक से बड़ा धन लाभ मिल सकता है। 11 मई के बाद आप उधार दिया धन लौटा पाने में भी सफल होंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे और हर कार्य को समय पर पूरा करेंगे जिसके चलते कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ की जा सकती है। मंगल का गोचर आपके संचित धन में भी वृद्धि करेगा। जो मेहनत आपने बीते समय में की थी उसका भी शुभ परिणाम आपको मिल सकता है। समाज में मानसम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि

द्विद्वादश योग के दौरान शनि आपके धन भाव और मंगल आपके पराक्रम के भाव में होंगे। इसलिए कुंभ वालों को द्विद्वादश योग के बनने से राजयोग जैसा सुख मिल सकता है। कर्म फलदाता शनि धन से जुड़ी परेशानियों का हल आपको देंगे जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में जिन संघर्षों का सामना आपने बीते समय में किया है उसका भी अंत हो सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं वहीं पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। मंगल की स्थिति सेहत में भी अच्छे बदलाव लाएगी।