एक रात और 54 गिरफ्तारियां! औरंगाबाद पुलिस का ‘महा-एक्शन’, अपराधियों में मचा हड़कंप

औरंगाबाद: जिले में मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त, अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस द्वारा निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में सोमवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 9 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एसटी-एससी एक्ट में 1, हत्या के प्रयास में 1, मद्यनिषेध अधिनियम के तहत 5 तथा अन्य मामलों में 47 लोगों की गिरफ्तारी की गई. 45 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है.8 वारंट एवं 2 कुर्की का निष्पादन भी किया गया. वाहन जांच अभियान के तहत 1222 वाहनों की जांच की गई जिसमें 63500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई.

इसके अलावा 1300 लीटर महुआ घोल विनिष्ट और 2 भट्ठी ध्वस्त किया गया है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है. जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें.

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि अपराध और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के अनुसार, अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून से ऊपर कोई नहीं. जन-सुरक्षा, पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के संकल्प के साथ पुलिस पूरी प्रतिबद्धता से जिले को सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है.

Leave a Reply