भारतीय बाजार में होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड होंडा ZRV e:HEV को लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्सशोरूम कीमत ₹47.99 लाख है. आपको बता दें, कंपनी ने लॉन्चिंग के साथ ही इस प्रीमियम हाइब्रिड एसयूवी की डिलीवरी भी शुरू कर दी है. कंपनी के मुताबिक, नई हाइब्रिड एसयूवी, ZRV e:HEV को भारत में होंडा की फ्लैगशिप एसयूवी के रूप में लॉन्च किया गया है.

होंडा ZRV e:HEV इंजन

वहीं, इसे से पूरी तरह निर्मित यूनिट के रूप में आयात किया गया है. कार के इंजन की बात करें तो ZRV e:HEV होंडा के 2.0लीटर e:HEV स्पोर्ट्स हाइब्रिड इंजन से लैस है, जो 5,0006,000 rpm पर 184 PS की अधिकतम पावर और 02,000 rpm पर 315 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि यह 22.80 किमी/लीटर का माइलेज देती है और 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 7.9 सेकंड में पकड़ सकती है.

कंपनी का बयान

के मार्केटिंग और सेल्स वाइस प्रेसिडेंट कुणाल बहल ने बताया कि ZRV को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए लाई गई शुरुआती दो खेप की सभी गाड़ियां पहले ही बुक हो चुकी हैं. वैश्विक बाजार की बात करें तो Honda ZRV की साल 2022 से अब तक 8 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो इसकी लोकप्रियता को दिखाता है.

होंडा ZRV e:HEV: बैटरी पर कार की वारंटी

वारंटी की बात करें तो Honda इस SUV के साथ 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैंडर्ड वारंटी और 3 साल की फ्री रोडसाइड असिस्टेंस दे रही है. ग्राहक चाहें तो वारंटी को 7 साल तक बढ़ा सकते हैं. वहीं, कंपनी का Anytime Warranty प्रोग्राम 10 साल या 1.20 लाख किलोमीटर तक की कवरेज देता है.इसके अलावा, SUV की लिथियमआयन बैटरी पर 8 साल या 1.60 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलेगी. वहीं, हाइब्रिड सिस्टम के अन्य पार्ट्स पर 5 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दी जाएगी. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।