हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में एफबीआई ने गिरफ्तार किया है. इसपर हरियाणा दिल्ली में कई मुकदमे दर्ज है, इंटरपोल ने इसके खिलाफ नोटिस जारी किया हुआ था. एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी भी हिमांशु भाऊ ने ली थी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से इसकी काफी पुरानी दुश्मनी है, लॉरेंस के खिलाफ रहता है.

हिमांशु भाऊ को जल्द भारत लाने की तैयारी है. हिमांशु भाऊ 17 साल की उम्र में क्राइम की दुनिया में आया था. बचपन में बाल सुधार गृह गया था, 2023 में इंटरपोल ने हिमांशु भाऊ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. हिमांशु भाऊ के ऊपर दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस, एनआईए के कई मुकदमे दर्ज है. हत्या, हत्या की कोशिश, एक्सटॉर्शन के कई मुकदमे दर्ज हैं. 2022 में हरियाणा में 24 घंटे में तीन हत्याएं और एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग के बाद हिमांशु भाऊ ने जिम्मेदारी ली थी.

बाल सुधार ग्रह से हुआ था फरार

हिमांशु भाऊ नीरज बवाना, बमबिहा गैंग के साथ काम करता था और इनके करीब था, लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ गैंग से हिमांशु भाऊ गैंग की कट्टर दुश्मनी है. हिमांशु हरियाणा के रोहतक के रिटोली गांव का रहने वाला है, इसके गांव में इसको हिमांशु रिटोली के नाम से बुलाया जाता था. बाल सुधार ग्रह से हिमांशु करीब 20 लड़कों के साथ फरार हुआ था. हिमांशु पर हरियाणा में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें हत्या, रंगदारी, हत्या की कोशिश शामिल है.

किन मामलों में सामने आया है नाम?

एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग समेत रेस्टोरेंट बर्गर किंग में हत्या और कई जिम मालिकों के यहां फायरिंग करके एक्सटॉर्शन की मांग में हिमांशु भाऊ का नाम सामने आया था. हिमांशु पहले पुर्तगाल भागा था और उसके बाद अमेरिका में बैठकर भारत में गैंग चला था. इसके बाद 2023 में इसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था.

दिल्लीएनसीआर में हाल में कई गोलीबारी और हत्या की घटनाएं हुई हैं. पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है. इनमें हिमांशु भाऊ गैंग का नाम सामने आ रहा है. कभी शक के रूप में, कभी सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाले पोस्ट के जरिए. ऐसा ही एक मामला जिम ट्रेनर विजय कुमार की हत्या का है. सितंबर में दक्षिण दिल्ली के आया नगर में उन्हें गोली मारकर मार दिया गया था.