हिमाचली खबर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,जहां एक 3 साल की बच्ची खेलते खेलते खौलती हुई चाशनी में जा गिरी है. इस हादसे में बच्ची बुरी तरह से झुलस गई थी, घायल बच्ची को परिजन आननफानन में अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. बच्ची की मौत हो जाने से घर में मातम छा गया है. डाक्टरों के मुताबिक, बच्ची 60% झुलस गई थी. उसके शरीर पर बड़ेबड़े छाले पड़ गए थे.

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा… खौलती चाशनी ने छीन ली 3 साल की अदिति की जिंदगी, इलाज के दौरान तोड़ा दम​
गोरखपुर में दर्दनाक हादसा… खौलती चाशनी ने छीन ली 3 साल की अदिति की जिंदगी, इलाज के दौरान तोड़ा दम​

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव थाना क्षेत्र के दोनखर वार्ड नंबर 4 निवासी सुरेंद्र यादव के घर 12 मई को शादी है. शनिवार की दोपहर में मिठाई बनाई जा रही थी. पड़ोस के ही रहने वाले राजेंद्र गुप्ता अपने सहयोगियों के साथ मिठाई बनवा रहे थे. गुलाब जामुन के लिए एक बड़े बर्तन में चीनी की चासनी तैयार की जा रही थी. चासनी आग पर खौल रही थी, इसी दौरान हलवाई की 3 साल की नातिन खेलतेखेलते चासनी में जा गिरी, चासनी में गिरते ही बच्ची चीख पड़ी जिसके बाद हलवाई राजेंद्र ने उसे निकाला वह चासनी से भीग गई थी. उसका पूरा शरीर झुलस गया था, शरीर पर बड़ेबड़े छाले पड़ गए थे. बच्ची को बाहर निकालते समय कई लोगों के हाथ झुलस गए थे.

अस्पताल में तोड़ा दम

परिवार के लोग बच्ची को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. अस्पताल में बच्ची करीब 4 घंटे तक जिंदगी और जंग से जूझती रही, शनिवार की शाम लगभग 7 बजे बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मौत की खबर मिलते ही उसके मातापिता बेसुध हो गए. मृतक अदिति के पिता अभिषेक के दो बच्चे थे, जिसमें 3 साल की अदिति बड़ी थी और 1 वर्ष का बेटा छोटा था.

खौलती चासनी में गिरी थी मासूम

मृतक मासूम के परिजनों की माने तो पड़ोस के घर में 12 मई को शादी है,जिसको लेकर हलवाई मिठाई बना रहे थे. मृतक बच्ची हलवाई की नातिन लगती है. यह पूरा मामला गोरखपुर के बांसगांव का है. घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है और बच्ची के मां का रोरोकर बुरा हाल है.