Pakistan player misbehaved with a female staff during T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां एक तरफ दुनिया की टीमें मैदान पर दमदार प्रदर्शन करने में जुटी हैं, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। टीम भले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हो, लेकिन अब एक नए विवाद ने पाकिस्तान क्रिकेट को मुश्किल में डाल दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान टीम के एक खिलाड़ी पर महिला होटल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। इस घटना ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने भी अनुशासन से जुड़ा बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
T20 World Cup: होटल में महिला स्टाफ के साथ कथित बदसलूकी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना श्रीलंका के कैंडी शहर के होटल गोल्डन क्राउन में हुई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान टीम सुपर-8 चरण के दौरान यहां ठहरी हुई थी। इसी दौरान एक अज्ञात पाकिस्तानी खिलाड़ी ने हाउसकीपिंग विभाग में काम करने वाली महिला स्टाफ के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह घटना सुपर-8 के आखिरी मुकाबले से पहले हुई थी, जब पाकिस्तान टीम श्रीलंका के खिलाफ मैच की तैयारी कर रही थी। फिलहाल खिलाड़ी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इस मामले ने टीम की छवि पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
T20 World Cup: टीम मैनेजर तक पहुंचा मामला
बताया गया है कि होटल स्टाफ की शिकायत के बाद यह मामला सीधे पाकिस्तान टीम के मैनेजर नावेद चीमा तक पहुंचा। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए होटल प्रबंधन से खिलाड़ी की ओर से माफी मांगी और मामले को शांत कराने की कोशिश की।
T20 World Cup: खिलाड़ी पर लग सकता है जुर्माना
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस पूरे मामले की आंतरिक जांच कर सकता है। बोर्ड की ओर से संबंधित खिलाड़ी पर जुर्माना लगाने या अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
T20 World Cup: सुपर-8 में पाकिस्तान का निराशाजनक प्रदर्शन
मैदान पर भी पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन इस बार खास नहीं रहा। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 सुपर-8 चरण में टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम ने अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को हराया, लेकिन खराब नेट रनरेट के चलते पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका।