आईपीएल 2026 के 39 मैच पूरे हो चुके हैं। यानी आधे से ज्यादा लीग स्टेज अब पूरा हो चुका है। अगर 70 मैचों तक के सफर के बाद प्लेऑफ की तस्वीर क्या होगा उसका अनुमान लगाएं तो पंजाब किंग्स और काफी मजबूत नजर आ रही हैं। इन दोनों टीमों की जगह लगभग पक्की लगने लगी है। वहीं तीन ऐसी टीमें भी हैं जिन पर अब बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

PBKS-RCB सबसे मजबूत, 3 टीमों पर बाहर होने का खतरा; IPL 2026 के 39 मैचों के बाद प्लेऑफ का समीकरण
PBKS-RCB सबसे मजबूत, 3 टीमों पर बाहर होने का खतरा; IPL 2026 के 39 मैचों के बाद प्लेऑफ का समीकरण

कौन सी 3 टीमों पर बाहर होने का खतरा?

लखनऊ सुपर जायंट्स आठ मैच में से 6 हार, और केकेआर आठ मैच में से पांच हार और एक बेनतीजा मुकाबले के बाद खतरे में आ चुकी हैं। इन तीनों टीमों पर अब प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, अभी इन सभी टीमों के कम से कम 6 या 7 मैच बाकी हैं। मगर बचे हुए सभी मैचों में से लगभग 90 प्रतिशत मुकाबले इन टीमों को जीतने होंगे अगर रेस में बने रहना है। यानी एक भी हार इनका खेल बिगाड़ सकती है।

पंजाब और आरसीबी की पोजिशन मजबूत

पंजाब किंग्स ने अभी तक सात में से छह मुकाबले जीते हैं और एक भी मैच टीम नहीं हारी है। पंजाब 13 अंक अभी हासिल कर चुकी है और उसके 9 मैच बाकी हैं। अगर पंजाब बाकी के 7 में से तीन मैच भी जीतती है तो प्लेऑफ में जगह बना सकती है। पिछले सीजन की बात करें तो 19 अंक के साथ पंजाब टॉप पर रही थी और प्लेऑफ में पहुंची थी।

आरसीबी की बात करें तो डिफेंडिंग चैंपियन टीम के भी 12 अंक हो चुके हैं और छह मैच अभी बाकी हैं। टीम अगर सभी मैचों में से तीन मैच भी जीतती है तो लगभग प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। पिछले सीजन आरसीबी ने 19 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली थी। अगर यहां से तीनचार मैच आरसीबी हारती है तो उसका खेल बिगड़ सकता है।

SRH, RR, CSK, GT और DC के बीच हो सकती है जंग

फिलहाल जो तस्वीर नजर आ रही है। उस लिहाज से आरसीबी और पंजाब अगर दो टीमें प्लेऑफ की रेस में कंफर्म हुईं तो सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स,और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बचे हुए दो स्थान के लिए रेस रोचक हो सकती है। इसके लिए सभी टीमों को 18 या कम से कम 16 अंकों के जादुई आंकड़े को छूना होगा।

सनराइजर्स के अभी छह मैच बाकी हैं और उसके 10 अंक हैं। अगर वह तीन या चार मैच जीत जाती है तो उसकी दावेदारी अंतिम चार के लिए मजबूत हो जाएगी। ऐसा ही समीकरण राजस्थान रॉयल्स के लिए भी है। वहीं गुजरात ने 8 में से चार मैच जीते हैं तो उसे बचे हुए छह मैचों में से कम से कम 4 या 5 मैच जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए जीतने होंगे।

सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स दोनों का हाल एक जैसा ही है। दोनों टीमों के अभी 66 मैच बाकी हैं। अगर यह टीमें बचे हुए मैचों में से 55 मैच जीतती हैं तो 16 अंक के जादुई आंकड़े तक पहुंच सकती हैं। पिछले सीजन के लिहाज से देखें तो तीसरे नंबर की टीम के 18 अंक और चौथे नंबर की टीम के 16 अंक थे। यानी 16 अंक तक हर टीम को किसी भी हालत में पहुंचना होगा।

IPL 2026 के 39 मैचों के बाद अंकतालिका

Virat Kohli: 267 पारी, 9 हजार रन पूरे, कोहली के IPL में ‘विराट’ आंकड़े; रोहित शर्मा आसपास भी नहीं

विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में अपने 9000 आईपीएल रन भी पूरे कर लिए। वह लीग के इतिहास में ऐसे करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर काबिज रोहित शर्मा उनके आसपास भी नहीं हैं।