आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला हाईवोल्टेज होने वाला है और इसमें आमनेसामने हैं । इस मैच के लिए दोनों टीमें दोदो बड़े बदलाव के साथ उतरी हैं। राजस्थान की टीम और फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह फिट हैं और टीम का हिस्सा भी हैं। जबकि कप्तान रियान पराग ने टॉस में बताया कि शिमरोन हेटमायर और रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 से बाहर किया गया है।

PBKS vs RR: वैभव फिट, हेटमायर और बिश्नोई बाहर; पंजाब की टीम में क्यों नहीं खेल रहे उपकप्तान शशांक सिंह?
PBKS vs RR: वैभव फिट, हेटमायर और बिश्नोई बाहर; पंजाब की टीम में क्यों नहीं खेल रहे उपकप्तान शशांक सिंह?

क्यों बाहर हुए शशांक सिंह?

जबकि पंजाब किंग्स को भी एक मजबूरन बदलाव करना पड़ा है। टीम के बड़े खिलाड़ी को इंजरी के कारण बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह इस मैच में सूर्यांश शेडगे को मौका मिला है। पिछले सात मैचों के लिए टीम के साथ उपलब्ध नहीं रहे लॉकी फर्ग्युसन भी अब वापस आ चुके हैं और उन्हें जेवियर बार्टलेट की जगह मौका मिला है। राजस्थान की टीम की बात करें तो आउट ऑफ फॉर्म चल रहे शिमरोन हेटमायर की जगह श्रीलंका के दासुन शनाका को जगह मिली है।

साथ ही 11 विकेट ले चुके रवि बिश्नोई को बाहर करने का फैसला हैरानी भरा है और उनकी जगह दूसरे लेग स्पिनर यशराज पुंजा को जगह मिली है। सीनियर पेसर संदीप शर्मा अभी भी वापस नहीं लौट पाए हैं और वह साइड स्ट्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, बिश्नोई और हेटमायर इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट में हैं लेकिन उनको एंट्री नहीं मिलेगी, कप्तान ने उनके बाहर होने की जानकारी दे दी है।

पंजाब किंग्स की स्टार्टिंग प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर , नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्युसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाख, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान।

राजस्थान रॉयल्स की स्टार्टिंग प्लेइंग 11

, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग , डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, बृजेश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, रवि बिश्नोई।

वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, इशान किशन भी टॉप 5 में: ये हैं T20 में 19 की उम्र तक सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल 2026 के बीच वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने बल्ले से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उस बीच कई बड़ेबड़े रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो रहे हैं। पंजाब के खिलाफ वैभव 6 छक्के लगाकर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।