अंकज्योतिष में एक ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है जिससे जुड़े लोगों का सबसे बड़ा दुश्मन उनका आलसी स्वभाव होता है। जिसके चलते इन्हें सफलता मिलने में देरी होती है। चलिए जानते हैं यहां हम किस मूलांक की बात कर रहे हैं।

बेहद टैलेंडट होते हैं इस मूलांक के लोग, बस इस बुरी आदत के कारण सफलता मिलने में होती है देरी
इस मूलांक वाले होते हैं बड़े आलसीImage Source : CANVA

Numerology: अगर आलसी स्वभाव की बात करें तो मूलांक 9 वालों में ये बुरी आदत सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। इस मूलांक के लोग वैसे तो काफी टैलेंडट होते हैं लेकिन अक्सर अपना काम कल पर टालते रहते हैं। जिसके चलते इन्हें कई बार नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन तब भी ये अपनी इस बुरी आदत में जल्दी से बदलाव नहीं करते। आलसी स्वभाव के चलते ही इन्हें सफलता अमूमन देरी से मिलती है। चलिए जानते हैं मूलांक 9 किनका होता है और इस बुरी आदत का इनके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है।

टैलेंडट पर अत्याधिक आलसी

  1. जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक वालों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है।
  2. ये लोग अद्भुत ऊर्जा, साहस और बुद्धिमानी के धनी होते हैं। जीवन में आने वाली परेशानियों को तुरंत ही सुलझा लेते हैं।
  3. लेकिन इनकी सबसे बड़ी कमजोरी इनका मूडी और आलसी स्वभाव है।
  4. मूलांक 9 वालों का जब मन होता है तो ये पहाड़ खोद देते हैं, लेकिन जब आलस आता है तो हर काम को हफ्तों तक टालते में भी इन्हें कोई दिक्कत नहीं होती।
  5. इनकी यही बुरी आदत इनके बनते हुए काम बिगाड़ देती है और इनकी सारी प्रतिभा धरी की धरी रह जाती है।
  6. इस बुरी आदत के चलते इनके करियर में आने वाले कई सुनहरे अवसर इनके हाथ से निकल जाते हैं।
  7. अगर ये अपने आलसी स्वभाव को बदल लें तो इन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

मूलांक 9 वाले जरूर करें ये उपाय

मूलांक 9 वालों को अपने आलसी स्वभाव को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा इन्हें अपने पास लाल रंग का रुमाल या छोटा सा लाल कपड़ा पर्स में जरूर रखना चाहिए। इससे इनके अंदर ऊर्जा का स्तर सदैव बना रहेगा और इनका आलस धीरे-धीरे दूर होने लगेगा।