हिमाचली खबर: शहरों में अक्सर लोग रोज एक जैसी लाइफस्टाइल से बोर हो जाते हैं। रोजाना घर से ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। जिससे तनाव और चिड़चिड़ापन होने लगता है। ऐसे में आप वीकेंड पर समय निकालकर अकेले ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं। इसके लिए दिल्ली के पास कुछ जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल किया जा सकता है, जो शांति और सुकून का एहसास देंगी।

दिल्ली के पास वीकेंड पर सोलो ट्रिप का बनाएं प्लान, गर्मी में इन जगहों पर कर सकते हैं ट्रैवल​
दिल्ली के पास वीकेंड पर सोलो ट्रिप का बनाएं प्लान, गर्मी में इन जगहों पर कर सकते हैं ट्रैवल​

अकेले ट्रैवल करने से न केवल नई जगहों को एक्सप्लोर करने मौका मिलता है बल्कि खुद के साथ समय बिताने और नई चीजों को सीखने का अनुभव मिलता है। अगर आप दिल्ली या आसपास की जगहों पर रहते हैं तो वीकेंड पर शांत, खूबसूरत और बजड़ फ्रेंडली जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। गर्मियों में पहाड़ों की ठंडी वादियां, एडवेंचर और नेचर से भरपूर जगहों को ट्रिप का हिस्सा बनाया जा सकता है। आइए, जानते हैं ऐसी ही कुछ मजेदार जगहों के बारे में जहां पर आप जा सकते हैं।

मनाली

मनाली भारत की खूबसूरत जगहों में एक है। जहां पर गर्मियों में लोग सुकून और शांति की तलाश में आते हैं। यहां का सुंदर वातावरण और प्राकृतिक दृश्य दिल को खुश कर देता है। रोज की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर यहां पर कुछ समय अकेले बिताए जा सकते हैं। दिल्ली से मनाली की दूरी करीब 520 किमी है। जहां आप प्रकृति की सैर, ट्रेकिंग और मंदिर दर्शन कर सकते हैं।

मसूरी

सोलो ट्रिप के लिए दिल्ली से नजदीक मसूरी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जहां पर आपको जाने के लिए ज्यादा बजट की जरूरत नहीं होगी। अकेले स्कूटी या कार से भी आप यहां ट्रैवल कर सकते हैं। वीकेंड पर घूमने के लिए उत्तराखंड जाना चाहते हैं तो मसूरी का प्लान किया जा सकता है। दिल्ली से इस जगह की दूरी करीब 300 किमी है। यहां पर केम्प्टी फॉल्स, कंपनी गार्डन, लैंडोर और सुरकंडा देवी मंदिर जैसे खूबसूरत स्थलों के दर्शन कर सकते हैं।

हरिद्वार

शांति की तलाश कर रहे यात्रियों के लिए हरिद्वार एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जहां पर अकेले समय बिता सकते हैं। यहां पर बैठकर शाम को गंगा आरती का आनंद ले सकते हैं। अगर आपको इतिहास में दिलचस्पी है तो यहां बौद्ध धर्म और तिब्बती संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा। इसके लिए धर्मशाला और मैकलोडगंज अच्छा विकल्प हो सकता है। दिल्ली से हरिद्वार की दूरी करीब 215 किमी है।