हिमाचली खबर: Prince Yadav IREENG Series: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड में कुल चार तेज गेंदबाजों को मौका दिया गया है। इसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के उभरते हुए युवा गेंदबाज प्रिंस यादव का भी नाम शामिल है। अब उनको लेकर सबसे बड़ा सवाल ये ही खड़ा हो रहा है कि क्या वो अंतिम 11 में जगह बना पाएंगे या नहीं?

आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?​
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?​

मोहम्मद सिराज करेंगे गेंदबाजी की अगुवाई

जसप्रीत बुमराह को आयरलैंडइंग्लैंड सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में तेज गेंदबाज की अगुवाई मोहम्मद सिराज करते हुए नजर आएंगे। अब सिराज का साथ देने के लिए पहले से ही अर्शदीप सिंह मौजूद हैं। वहीं, भी पूरी तरह से फिट होकर टीम में लौट आए हैं। हर्षित पर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पीछे भी काफी भरोसा दिखाया है। हर्षित के साथ अच्छी बात यह है कि वह गेंद के साथसाथ बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। ऐसे में प्रिंस की प्लेइंग इलेवन में जगह बनती हुई दिखाई नहीं दे रही है।

आईपीएल 2026 प्रिंस का दमदार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए प्रिंस ने 14 मुकाबलों में 16 विकेट निकाले थे। प्रिंस ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर तब खींचा था, जब उन्होंने बेहतरीन गेंद पर विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया था। टी20 से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ प्रिंस को वनडे में आजमाया जा सकता है और 50 ओवर के फॉर्मेट के प्रदर्शन से ही शायद यह तय हो कि उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड में अंतिम एकादश में मौका मिलेगा या नहीं।

प्रिंस यादव के मुश्किल है प्लेइंग इलेवन की राह?

प्रिंस के लिए जगह बनाने इस वजह से भी मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे को भी टी20 टीम में रखा गया है, जो बल्ले के साथसाथ गेंदबाजी कर सकते हैं। अब अगर टीम मैनेजमेंट प्रिंस की काबिलियत से बहुत ज्यादा प्रभावित होगा, तो उन्हें मौका मिलने का चांस सिर्फ आयरलैंड के खिलाफ नजर आ रहा है। दिक्कत यह है कि आयरलैंड के खिलाफ भारत को सिर्फ 2 ही टी20 खेलने हैं।

ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि क्या प्रिंस को इस दौरे पर ले जाने का फैसला सही है”https://navbharatlive.com/sports/whoisprinceyadavwhodefeatedtravisheadandklaasen1167352.html”>प्रिंस यादव को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में भारत ए टीम की ओर से भेजते। इस सीरीज में प्रिंस को कम से कम मैदान पर उतरने का मौका मिलता और वह अपनी गेंदबाजी की धार दिखा पाते।

IANS इनपुट के साथ